होली का रंग हो सकता है फीका! IMD ने इन राज्यों में की बारिश की भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश के कुछ हिस्सों में होली तक बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे भी पड़ सकती हैं और ओलावृष्टि भी हो सकती है। जहां ऐसा होगा वहां होली का रंग फीका पड़ सकता है।

weather-forecast-imd-predicts-rain-in-these-states-around-holi

होली के दौरान इस साल देश के कुछ हिस्सों में रंगों के त्योहार का मजा फीका पड़ सकता है। यह भविष्यवाणी भारतीय मौसम विभाग ने की है। इसके मुताबिक अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। गौरतलब है कि फरवरी का महीना इस बार आश्चर्यजनक रूप से गर्म रहा और बारिश ने तो जैसे पूरी तरह से मुंह ही फेरे रखा। लेकिन, मार्च के लिए बारिश का अनुमान जताया गया है। होली के दिन अगर बारिश होगी तो जहां गर्मी शुरू हो चुकी है, वहां उससे थोड़ी राहत तो जरूर मिलेगी, लेकिन त्योहार के रंग में भंग पड़ है।

होली के समय बारिश की भविष्यवाणी

होली के समय बारिश की भविष्यवाणी

भारत के कई हिस्से इस साल फरवरी के महीने से ही गर्मी की मार झेलने को मजबूर हो चुके हैं। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी (IMD) कुछ राज्यों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। इसके मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की वजह से गर्मी की इस तपिश से थोड़ा छुटकारा मिलने की उम्मीद है। लेकिन, मौसम विभाग ने इसी के साथ यह भी अनुमान जताया है कि होली के आसपास ही कुछ राज्यों में बरसात देखने को मिल सकती है। खासकर ऐसी भविष्यवाणी देश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों के लिए की गई है।

होली में इन राज्यों में हो सकती है बारिश

होली में इन राज्यों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आगे से 8 मार्च तक राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और गुजरात जैसे राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं या बारिश हो सकती है। ऐसी स्थिति पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में होली तक देखी जा सकती है। पिछले हफ्ते जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा था कि सोमवार और मंगलवार (6 और 7 मार्च) को जोधपुर और बीकानेर जिलों के कुछ हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

ओलावृष्टि की भी आशंका

ओलावृष्टि की भी आशंका

देश के ज्यादातर हिस्सों में इस साल बुधवार यानि 8 मार्च को होली मनाई जा रही है। मौसम विभाग ने संबंधित इलाकों में मौसम की विशेष परिस्थितियों की वजह से बुधवार तक गरज के साथ छींटे पड़ने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव नजर आएगा। इन परिस्थितियों के चलते उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले दो दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती हैं।

फरवरी में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

फरवरी में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

मौसम विभाग का कहना है कि इस साल देश के कई राज्यों में तापमान में असमान बढ़ोतरी देखी जा रही है। फरवरी का औसत मासिक अधिकतम तापमान 1901 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर दर्ज किया गया। गुजरात के कुछ हिस्सों में तो पारा 40 डिग्री के ऊपर तक चला गया। फरवरी का औसत अधिकतम तौपामान 29.54 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यही नहीं देश में फरवरी के महीने में सामान्य से 68% कम बारिश भी दर्ज की गई है।

Recommended Video

    भरतपुर: मौसम का बदला मिजाज, जानें कहां कहां हो सकती है बारिश
    31 मई तक जबर्दस्त हीट वेव्स की आशंका

    31 मई तक जबर्दस्त हीट वेव्स की आशंका

    मौसम के जानकारों का कहना है कि इस साल 31 मई तक के तीन महीनों में जबर्दस्त हीट वेव्स की आशंका है। इसका असर देश के अधिकतर हिस्सों में देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 'मार्च से मई तक के मौसम के दौरान मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में लू का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है।' गौरतलब है कि इस बार अल नीनो के प्रभाव की वजह दुनिया भर में तापमान बढ़ने की विश्व मौसम संगठन ने भी चेतावनी जारी कर रखी है। (तस्वीरें- सांकेतिक)


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+