Weather Forecast: पहाड़ों पर बारिश, बर्फबारी, मैदानी इलाकों में Heat Wave का तांडव, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Weather Forecast: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मैदानी इलाकों में हीटवेव शुरू हो चुका है। इस बीच पहाड़ी इलाकों में तेजी से मौसम बदल रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर भी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक तीन राज्यों के अलग- अलग हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
भारत में हीटवेव का अलर्ट
इस महीने से ही IMD ने दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना व्यक्त की है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे कई राज्यों में तापमान बढ़ने के कारण गर्मी बढ़ेगी का पूर्वानुमान है। वहीं IMD की जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक और महाराष्ट्र कुछ क्षेत्रों में लू चलाने की संभावना है।

तीन राज्यों में बारिश बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। हिमाचल में मनाली, स्पीति वैली, शिमला और धर्मशाला में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग और बनिहाल में बारिश की संभावना है। वहीं उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की अलर्ट जारी किया गया है।
Recommended Video
उत्तराखंड 3 जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। उत्तरकाशी , पिथौरागढ़ और चमोली में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। बारिश होने वाले क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 4 और 5 अप्रैल को प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क होने की उम्मीद है। 5 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
कैसा रहेगा आज मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 18 रहने की संभावना है। जबकि शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दिन कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है, हवा की गति दिन में 25 से 35 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इससे मौसम सुहावना रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications