Weather Forecast: अगले तीन दिनों तक होगी घनघोर बारिश, कई राज्यों में Alert जारी
Weather Forecast: दिल्ली से लेकर हिमाचल तक में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक में बरसात ने तांडव किया हुआ है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट काफी डराने वाला है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनमाणी ने ANI से कहा कि इस वक्त साउथ ओडिशा, उत्तरी आंध्रा और बंगाल की खाड़ी पर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिसके कारण कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है।

बारिश का ये बिगड़ा रूख अगले तीन दिनों तक रहने वाला है इसलिए दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की आशंका है, जबकि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं ओडिशा में भारी बारिश होगी इसलिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी है और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी ऑरेंज अलर्ट जारी है।
रत्नागिरी जिले में कल के लिए 'रेड' अलर्ट जारी
तो वहीं महाराष्ट्र में भी घनघोर वर्षा होगी इसलिए आईएमडी ने रत्नागिरी जिले में कल के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। आपको बता दें कि आज सुबह से दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश बहो रही है, जिसकी वजह से स्कूल-कॉलेज बंद किए गए थे ।
आज बारिश ने त्राहिमाम मचाया है
तो वहीं हरियाणा में आज बारिश ने त्राहिमाम मचाया है। आज कई जगहों पर भारी बारिश के कारण जाम लगा रहा तो वहीं गुरुग्राम और अंबाला में भी कई जगहों पर पानी का जलजमाव देखा गया है।
एमपी , छत्तीसगढ़ में भी भारी बरसात हो सकती है
तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है। असम, मेघालय और मिजोरम में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं राजस्थान, गुजरात, एमपी , छत्तीसगढ़ में भी भारी बरसात हो सकती है।
सभी को सेहत के प्रति अलर्ट रहने की जरूरत
तो वहीं बिहार, यूपी और मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश के आसार हैं लेकिन यहां के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सभी को सेहत के प्रति अलर्ट रहने को कहा है और गाइडलाइंस को फॉलो करे।












Click it and Unblock the Notifications