Cold Wave: उत्तर से दक्षिण तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड, पारा जीरो डिग्री से भी नीचे, बढ़ रही धुंध

Weather Forecast: भारत में शीतलहर के प्रकोप बढ़ गया है। मैदानी इलाकों के अलावा दक्षिण भारत में भी तापमान तेजी से गिरा रहा है। वहीं तटीय इलाकों में बारिश की संभावना है। उत्तर भारत के कुछ इलाकों में आईएमडी ने अगले 24 घंटों में तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में 17 से 21 दिसंबर के बीच शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। 22 और 23 दिसंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। राजस्थान के पूर्वी भागों में 19 से 22 दिसंबर के बीच शीतलहर की स्थिति रहेगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हरियाणा-चंडीगढ़ में 17 से 23 दिसंबर के बीच कई इलाकों ठंड का प्रभाव रहेगा।

मैदानी इलाकों के अलावा दक्षिण भारत में भी तापमान तेजी से गिरा रहा है। वहीं तटीय इलाकों में बारिश की संभावना है। उत्तर भारत के कुछ इलाकों में आईएमडी ने अगले 24 घंटों में तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने कर्नाटक में 18 दिसंबर, 2024 को कलबुर्गी जिले के लिए रेड अलर्ट और 19 दिसंबर, 2024 के लिए येलो अलर्ट जारी किया। यहां बुधवार सुबह के समय तेज ठंडी हवाओं की चेतावनी दी गई। तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने की उम्मीद है।

Weather Forecast IMD issues red

शीतलहर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। कई राज्यों में घने कोहरे का असर दिख रहा है। धुंध के चलते पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में देर रात और सुबह के समय यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पूर्वी राजस्थान में 19 से 22 दिसंबर तक और असम-मेघालय में 18 से 20 दिसंबर के बीच कोहरे के कारण दृश्यता में कमी रहेगी। साथ ही, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 17 से 21 दिसंबर तक और 17 दिसंबर को जमीन पर पाला जमने की संभावना है।

कलबुर्गी उपायुक्त ने एक बयान में कहा, "कलबुर्गी निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद टहलते समय सावधानी बरतें। जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनता और किसानों से भी अनुरोध किया है कि जब तक आवश्यक न हो, दोपहिया वाहनों पर यात्रा करने से बचान चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+