Flood alert: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा में बाढ़ का अलर्ट जारी, कई जगहों पर नदियां उफान पर
नई दिल्ली, 17 अगस्त। देश के कई राज्य भारी बारिश से ग्रसित है, कहीं-कहीं तो बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक बसई, पालघर, दहानू, वाडा और विक्रमगढ़ में भारी बारिश हो रही है और साथ ही यहां पर बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिसकी वजह से नदियां उफान पर हैं और इस वजह से यहां पर बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि तानसा, मोदकसागर, कावड़ा और धामनी बांधों से पानी छोड़ा गया है, जिसके कारण यहां पर बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं।
Recommended Video

ओडिशा में महानदी नदी का भी जलस्तर बढ़ा हुआ है
तो वहीं ओडिशा में महानदी नदी का भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण महानदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसकी वजह से दस जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है इसलिए राज्य सरकार ने हीराकुड जलाशय के आठ द्वार बंद कर दिए हैं और प्रशासन को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

भारी बारिश की चेतावनी
तो वहीं मध्य प्रदेश भी भारी बारिश की वजह से बाढ़ से ग्रसित है। यहां भोपाल, सीहोर, बैतूल, होशंगाबाद, रायसेन और नर्मदापुरम में भारी बारिश हो रही है, जिससे नदियां उफान पर हैं, मौसम विभाग ने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं होशंगाबाद, नरसिंहपुर, देवास, रायसेन, सीहोर, बड़वानी जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है
तो वहीं अगले 24 घंटों की बात करें तो स्काईमेट के मुताबिक राजस्थान, कच्छ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश , गुजरात , कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हल्की बारिश हो सकती है
जबकि मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, सिक्किम, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश और उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
भारी बारिश की संभावना
जबकि मौसम विभाग ने कहा है कि आज राजस्थान और गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि कोंकण-गोवा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, गुजरात राज्य और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications