Weather Updates: 31 जनवरी तक पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी, IMD ने जारी किया घने कोहरे का Alert

नई दिल्ली, 27 जनवरी। पूरा उत्तर भारत इस वक्त हाड़ कंपाने वाली ठंड से जूझ रहा है। घने कोहरे और शीतलहर से परेशान नार्थ इंडिया को 31 जनवरी तक राहत नहीं मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाली दिनों में कड़ाके की ही ठंड पड़ेगी इसके पीछे कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है। इस वक्त हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में जमकर snowfall हो रहा है, जिसके कारण वहां के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है और इस कारण वहां लोगों के भीषण सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।

सर्दी से कांप रही है दिल्ली

सर्दी से कांप रही है दिल्ली

राजधानी दिल्ली में अगले तीन-चार दिनों तक प्रचंड ठंड पड़ती रहेगी। कोहरा और शीत लहर का आतंक यहां विराजमान रहेगा। दिल्ली में पिछले तीन दिनों से 'कोल्ड डे' घोषित है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज सुबह तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के कारण दिल्ली से चलने वाली बहुत सारी ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से स्लो चल रही है और अगले तीन-चार दिनों तक मौसम का यही रवैया राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाला है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत इन राज्यों में जारी है ठंड का सितम, कब मिलेगी राहत? | वनइंडिया हिंदी
    भारी बारिश या बर्फबारी की आशंका

    भारी बारिश या बर्फबारी की आशंका

    दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी घने कोहरे ने कोहराम मचाया हुआ है। मौसम विभाग ने यहां घने कोहरे का अलर्ट जारी किया हुआ है और अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश या बर्फबारी की आशंका जताई है।

    ऊपरी इलाकों में बर्फ गिरने के आसार

    ऊपरी इलाकों में बर्फ गिरने के आसार

    मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फ गिरने के आसार हैं। तो वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    24 से 48 घंटों तक शीत लहर की स्थिति

    अगले 24 घंटों के लिए हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ज्यादा ठंड पड़ेगी और गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों तक शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 298 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग- 298 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली-301 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-289 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 235 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 210 AQI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 263 AQI⁠ बहुत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+