Weather: दिल्ली-एनसीआर में बादलों का डेरा, गुजरात में आज भी भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 13 जुलाई। दिल्ली में आज भी बादलों का डेरा बना हुआ है, मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज भी बारिश हो सकती है। तो वहीं नोएडा, गाजियाबाद में भी कुछ देर में जोरदार बरसात होने के आसार हैं। आईएमडी मे कहा है कि मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है और आने वाले दिनों में दिल्ली में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी तो वहीं आज पश्चिमी यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड में भी बारिश हो सकती है, मौसम विभाग ने इन राज्यों में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है और अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video

    Monsoon Updates: Delhi-NCR समेत कई राज्यों में बारिश, जानें मौसम का हाल | वनइंडिया हिंदी |*News
    राज्य बिजली निगम लिमिटेड परीक्षा स्थगित

    राज्य बिजली निगम लिमिटेड परीक्षा स्थगित

    मौसम विभाग का कहना है कि आज उत्तराखंड, ओडिशा और बंगाल में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है जबकि केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और अलर्ट जारी है तो वहीं गुजरात में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और यहां भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के ही कारण गुजरात में राज्य बिजली निगम लिमिटेड परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

    14 जुलाई तक मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    14 जुलाई तक मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने 14 जुलाई तक मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, पुणे के घाट क्षेत्रों और सतारा, नांदेड़, हिंगोली, परभणी, लातूर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    निजी एजेंसी स्काईमेट

    निजी एजेंसी स्काईमेट

    जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा,महाराष्ट्र, राजस्थान, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ,ओडिशा तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम,त्रिपुरा और गुजरात में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

    बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

    बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

    और इसलिए लोगों को चेतावनी दी गई है कि वो बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें। फिलहाल इन राज्यों में बारिश का सिलसिला अगले तीन-चार दिनों तक यूं ही बना रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+