Weather Updates : जन्माष्टमी के मौके पर इन राज्यों में हो सकती है घनघोर वर्षा, IMD ने अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली, 30 अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज जन्माष्टमी के मौके पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। IMD के मुताबिक अगले 2 घंटों के दौरान मथुरा, सादाबाद, आगरा (यूपी), भरतपुर (राजस्थान) और आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश के आसार हैं तो वहीं दूसरी ओर हाथरस, राया, बुलंदशहर (यूपी) और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के दौरान बिजली भी चमक सकती है।

Recommended Video

    जन्माष्टमी के मौके पर इन राज्यों में हो सकती है घनघोर वर्षा, IMD ने अलर्ट जारी किया
    इन राज्यों में हो सकती है घनघोर वर्षा

    इन राज्यों में हो सकती है घनघोर वर्षा

    जबकि पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर (हरियाणा), सहारनपुर, कंधला, गन्नौर, देवबंद, गंगोह, शामली (यूपी), रुड़की में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की ट्रफ रेखा दिल्ली और ओडिशा के कोस्टल एरिया के पास से गुजर रही है इस वजह से एक लोप्रेशर एरिया बना हुआ है, जिसके कारण नार्थ इंडिया में कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।वैसे भी मौसम विभाग ने कहा था कि 31 अगस्त तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने के संकेत है और इसलिए कई स्थानों पर अलर्ट जारी है।

    केरल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

    केरल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

    अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा-आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, झारखंड, विदर्भ और मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश होने के आसार हैं। तो वहीं केरल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हैं, तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, में भी जमकर मेघ बरसने के आसार है।

     पिथौरागढ़ में भूस्खलन

    पिथौरागढ़ में भूस्खलन

    उत्तराखंड में भी बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूस्खलन की घटना सामने आई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, यूपी,बिहार में जोरदार बारिश के आसार हैं। तो वहीं कल से कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र मेंजमकर मेघ बरसने के आसार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+