Weather Warning: अगले 48 घंटों में इन राज्यों में धूलभरी आंधी और भारी बारिश के आसार , अलर्ट जारी
नई दिल्ली। एक तो कोरना संकट और दूसरी ओर मौसम की मार, इन दोनों ने मिलकर आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधि में काफी वृद्धि हुई है। कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई तो वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मुजफ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक या दो स्थानों पर तेज वर्षा के आसार हैं, तो वहीं लद्दाख, पंजाब और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ बारिश संभव है।

धूल भरी आंधी संग बारिश के आसार
जबकि भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे के दौरान देश के कई राज्यों में 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि तेज हवा का सबसे अधिक प्रभाव राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहेगा जबकि कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर, उन्नाव आदि जिले इसकी प्रभावित हो सकते हैं, ऐसा पश्चिमी विक्षोभ का चक्रवात के साथ मिलने की वजह से होगा।

अब सताएगी गर्मी
हालांकि विभाग ने कहा है कि यूपी वालों को अब जल्द ही आंधी-तूफान से राहत मिलने वाली है , आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों को छोड़कर बाकी पूरे प्रदेश में मौसम खुला रहेगा लेकिन तापमान में जरूर वृद्धि होगी, जिससे लोगों को अब गर्मी सताएगी, हालांकि लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि गर्मी से असली सामना जून के महीने में हो सकता है।

तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना
IMD के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक , जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड, मध्यप्रदेश में बारिश हो सकती है तो वहीं राजस्थान , पंजाब , हरियाणा और गुजरात में धूल भरी आंधी चल सकती है , इसके अलावा यहां तटीय क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है,तो वहीं बिहार, झारखंड के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।

देश में इस साल सामान्य बारिश
आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने देश में मानसून की स्थिति को लेकर भविष्यवाणी की है कि देश में इस साल सामान्य बारिश होगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने बारिश के पैटर्न और उसमें बदलाव की प्रक्रिया के कारण मानसून के आने और जाने में होती रही देरी को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में 'मानसून की शुरुआत और वापसी' की तारीखों को संशोधित किया है। हालांकि मौसम विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि भारत में मानसून के पहुंचने के मुख्य समय यानी केरल में इसके दस्तक देने के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।
-
Aaj Ka Mausam: UP-राजस्थान में सूरज बरपाएगा कहर, JK समेत 9 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications