अप्रैल में ही पड़ेगी भीषण गर्मी, दिल्ली समेत 7 राज्यों में धूल भरी आंधी की आशंका, Alert जारी
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में अभी से ही भीषण गर्म पड़ रही है, सबसे ज्यादा ग्रस्त तो ओडिशा है, यहां सूर्य देवता एकदम से मेहरबान हो गए हैं, जिसके बाद यहां का पारा 44 डिग्री के पास पहुंच गया है। तो वहीं ओडिशा समेत राज्य के कई जिलों में अगले दो दिनों के लिए 'हीटवेव' की चेतावनी जारी की गई है। अगले दो दिनों तक ओड़िशा के तापमान में सामान्य से 3 से 4 डिग्री का इजाफा हो सकता है तो वहीं मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 3 अप्रैल से देश के कई राज्यों में 'लू' चलने की आशंका है।

7 राज्यों में चल सकती है धूल भरी आंधी की आशंका
आईएमडी के मुताबिक अप्रैल-मई और जून में अब भीषण गर्मी पड़ने वाली है, अनुमान के हिसाब से राजस्थान, गुजरात और इससे सटे राज्यों में अप्रैल में ही पारा 40 पार जा सकता है। तो वहीं साउथ इंडिया में जमकर गर्मी पड़ने के आसार है। विभाग ने कहा है कि इस बार राज्यों में हवा के दवाब में काफी भिन्नता रही है, जिसके कारण गर्मी तेजी से पड़ रही है और वैसे भी लानीनो स्थिति के कारण इस बार पिछले साल की तुलना में गर्मी ज्यादा पड़ेगी।
Recommended Video

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत
तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली-NCR,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बंगाल में धूल भरी हवाएं चलने की आशंका है, इस दौरान हवा की गति 35-40 किमी प्रति घंटा रह सकती है, ये हवाएं गर्म रहेंगी इसलिए सभी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

अगले 4 दिन दिल्ली का ये रहेगा तापमान
- बुधवार-01 अप्रैल-37 डिग्री
- गुरुवार-02 अप्रैल-36 डिग्री
- शुक्रवार-02 अप्रैल-35 डिग्री
- शनिवार-03 अप्रैल-36 डिग्री

राजस्थान और गुजरात में 'हीटवेव' भी चल सकती है
यही नहीं अगले 3 दिनों में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। यहां बारिश हो सकती है जबकि स्काईमेट के मुताबिक इस दिल्ली, हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड, एमपी, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में बारिश होने के आसार हैं। राजस्थान और गुजरात में 'हीटवेव' भी चल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications