शीतलहर और कोहरे की चपेट में राजधानी दिल्ली, अमृतसर में सर्दी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, Orange Alert जारी

Weather Updates: सर्दी का तांडव पूरे उत्तर भारत में जोरदार ढंग से जारी है, राजधानी दिल्ली में शीत लहर ने जीना मुहाल किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि आज भी दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा, आपको बता दें कि दिल्ली में शनिवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, यहां तापमान 3.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। विभाग ने आज भी यहां Orange Alert जारी किया हुआ है। विभाग ने पहले ही कह रखा है कि दिसंबर के अंत तक दिल्ली में तापमान 2 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Recommended Video

    Weather Alert: उत्तर भारत में सर्दी का टॉर्चर, Delhi में 3.9 डिग्री तक लुढ़का पारा | वनइंडिया हिंदी
    पछुआ हवाओं ने सर्दी को बढ़ा दिया है

    पछुआ हवाओं ने सर्दी को बढ़ा दिया है

    IMD के मुताबिक उत्तर पश्चिम से आने वाली यह पछुआ हवाओं ने सर्दी को बढ़ा दिया है इस वजह से आज दिल्ली-NCR में 'कोल्ड डे' हैं। दिल्ली में आज भी सर्द हवाएं चल रही हैं, यहां के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण सुबह विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

    श्रीनगर में डल झील जम गई है

    श्रीनगर में डल झील जम गई है

    जहां दिल्ली का ये हाल वहीं दूसरी ओर कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से और नीचे चला गया है और गलन भरी ठंड से लोगों को सामना करना पड़ रहा है तो वहीं श्रीनगर में डल झील जम गई है। हिमाचल और उत्तराखंड का भी यही हाल है। सर्दी क वजह से लोग में घर में दुबकने को विवश है।

    अमृतसर में सर्दी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

    अमृतसर में सर्दी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

    जबकि पंजाब में भी सर्दी का प्रकोप जारी है। पंजाब के अमृतसर में ठंड ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां पारा 0.4 डिग्री पर पहुंच गया है। जालंधर में तापमान 1.6 डिग्री रहा , जबकि करनाल, हिसार, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला जैसे कुछ जगहों पर कोहरे के कारण सुबह से विजिबिलिटी कम हो गई। मौसम विभाग ने पहले ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में 4 दिनों तक भीषण ठंड पड़ने की आशंका व्यक्त की थी। हरियाणा में भी Orange Alert जारी है।

    इन जगहों पर बरस सकते हैं बादल

    इन जगहों पर बरस सकते हैं बादल

    जहां पूरा नार्थ ठंड से कांप रहा है वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में आज बारिश हो सकती है। यही नहीं मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर हो रहा है।

    ठंडी हवाएं चलेंगी और सर्दी बढ़ेगी

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली में अगले 24 घंटे मौसम सर्द रहेगा साथ ही ठंडी हवाएं चलेंगी और सर्दी बढ़ेगी और आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है तो वहीं देश के कई राज्यों में अब लोगों को कोहरे की मार सहनी पड़ेगी और तेजी से पारा गिरने की आशंका है, जिससे गलन बढ़ेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+