हम कल गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने की अनुमति लेंगे- बीएस येदिरुप्पा

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी सरकार बनाने की दावा कर रही है। कर्नाटक में सीएम उम्मीदवार बीएस येदिरुप्पा ने कहा है कि कल बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें उन्हें पार्टी लीडर चुना जाएगा। कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी ने सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते गवर्नर से उनकी सरकार बनाने के लिए कहा है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस और जेडीएस ने भी राज्य में गठबंधन सरकार बनाने के लिए गवर्नर के सामने इच्छा जाहिर की है।

हम गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने की अनुमति लेंगे- येदिरुप्पा

बीएस येदिरुप्पा ने कहा, कल सुबह 10.30 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुझे पार्टी लीडर चुना जाएगा। जिसके बाद सभी विधायक गवर्नर से मिलने जा रहे हैं और उनसे आग्रह करेंगे कि भाजपा को सरकार बनाने की अनुमति दें। अब गेंद राज्यपाल के पाले में है और उनके फैसले के बाद ही हम निर्णय करेंगे।

कर्नाटक में बीजेपी बहुमत से भले ही सात सीट दूर है, लेकिन सरकार बनाने के लिए यहां पर भी दावा ठोक रही है। वहीं, बीजेपी के तीन बड़े लीडर भी बेंगलोर पहुच गए हैं।

वहीं, कांग्रेस और जेडीएस ने गवर्नर के सामने सरकार बनाने का दावा किया है। अभी तक अटकलें यह लगाई जा रही है कि अगर कांग्रेस और जेडीएस की सरकार बनती है तो आने वाले कुमारस्वामी कर्नाटक के सीएम हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+