'कसीनो की बदौलत विधायको को मिलती है सैलरी'
पणजी। गोवा की जमीन शौक-मौज और मस्ती के लिए जानी जाती है। यहां सालों पर पर्यटकों का जमावड़ा होता है। पर्यटकों को खुश करने के लिए यहां हर तरह के इंतजाम किए गए है। नाइट क्लब से लेकर कसीनो तक गोवा की जान है। गोवा विधानसभा में भी आज कसीनो का मसला खूब जमकर उछला। भाजपा विधायक ने इसे उठाते हुए विवादित बयान दे डाला।
भाजपा के विधायक के इस विवादित बयान पर खूब हंगामा हुआ। दरअसल भाजपा विधायक किरण कांडोल्कर ने कहा कि राज्य को कसीनो से मिलने वाले राजस्व की वजह से विधायकों को उनका वेतन मिलता है।
विधानसभा में चर्चा के दौरान विधायक किरण कांडोलकर ने राज्य की भाजपा सरकार के कसीनो पर रोक नहीं लगाने के फैसले का पक्ष लेते हुए विवाित बयान दे दिया। अपनी सरकार का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि विधायकों के सभी वेतन कसीनो से आते हैं। भाजपा विधायक की इस टिप्पणी पर विपक्षी विधायक भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
आपको बता दें कि सदन में बोलते हुए गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने बताया कि कसीनो उद्योग से सालाना 80 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। हलांकि भाजपा सरकार ने 2012 में सरकार बनाने से पहले वादा किया था कि वो कसीनो को बंद करवाएंगे, लेकिन आज तक ऐसा हुआ नहीं।