CM ममता बनर्जी को 'कोविड झप्पी' की धमकी देने वाले BJP नेता अनुपम हाजरा हुए कोरोना संक्रमित
कोलकाता। एक बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से है, बीजेपी के नए राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा (Anupam Hazra) कोरोना संक्रमित हो गए हैं, उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनके बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि उन्हें बेचैनी की शिकायत हो रही थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट हुआ है, जिसमें वो पॉजिटिव निकले, फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है, चिंता करने वाली बात नहीं है।

अनुपम हाजरा हुए कोरोना संक्रमित
आपको बता दें कि हाल ही में अनुपम हाजरा ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेकर एक विवादित बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी, कोरोना से ज्यादा खतरनाक है, यदि वे कोविड-19 (Covid-19)से संक्रमित हुए सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) को गले लगा लेंगे, जिसकी वजह से सिलिगुड़ी में उनपर एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

हाजरा ने सीएम ममता को बताया था कोरोना से बड़ा खतरा
मालूम हो कि अनुपम हाजरा पिछले ही साल TMC से बीजेपी में आए हैं, बीते शनिवार को ही पश्चिम बंगाल से भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के रूप में उन्होंने कार्यभार संभाला था, जिसके अगले दिन यानि कि रविवार को अनुपम हाजरा ने 'कोविड झप्पी' वाला विवादित बयान दिया था। उन्होंने यह बयान पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने गए दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया था, इस दौरान खुद राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा और कई भाजपा कार्यकर्ता बिना मास्क के दिखाई दिए थे और कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की भी खूब धज्जियां उड़ीं थीं।

'... ममता बनर्जी को गले लगाऊंगा'
जब मीडिया ने उनसे मास्क ना पहनने पर सवाल किया था तो उन्होंने कहा था कि 'हमारे कार्यकर्ता कोरोना वायरस के कहीं बड़े खतरे से लड़ रहे हैं, वह खतरा ममता बनर्जी हैं, चूंकि वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हुए हैं इसलिए उन्हें किसी का डर भी नहीं हैं लेकिन अगर मैं कोरोना संक्रमित हो जाता हूं तो ममता बनर्जी को गले लगाऊंगा।

'ऐसा बर्ताव तो कुत्ते-बिल्ली के साथ भी नहीं होता'
उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कोरोना पीड़ितों का इलाज ठीक से नहीं किया और राज्य में मृतकों के शवों को केरोसिन तेल के सहारे अंतिम संस्कार किया जाता है, ऐसा बर्ताव तो कुत्ते-बिल्ली के साथ भी नहीं होता है, जिसके बाद हाजरा पर टीएमएसी ने निशाना साधा था और कहा था कि इस तरह फिजूल बयान केवल अपरिपक्क लोग ही दे सकते हैं, मालूम हो कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले हाजरा टीएमसी से भाजपा में शामिल हुए थे, उन्हें लोकप्रिय अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती के खिलाफ मैदान में उतारा गया, लेकिन हाजरा को हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications