डासिंग दादी का किलर डांस मूव्स देख सब हुए कायल, देखें वीडियो
62 साल के दादी के किलर डांस मूव्स देख सब हुए कायल, देखें वीडियो
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डासिंग दादी जमकर पॉपुलर हो रही हैं। 62 साल की उम्र की रवि बाला नाम की इन दादी के डासिंग वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। हाल ही में इन दादी ने जो वीडियो शेयर किया इंस्टाग्राम पर 1 लाख से अधिक शेयर किया है, जहां उनके प्रशंसक उनके डासिंग मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे है। वहीं दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली जैसी मशहूर हस्तियों ने दादी के किलर डांस मूव्स को देखकर उनके कायल हो गए है।

उन्होंने बताया कि "कॉलेज के बाद मैंने शादी कर ली और जैसे-जैसे घर और अन्य जिम्मेदारियाँ बढ़ती गईं, मेरा नृत्य बंद हो गया लेकिन जब उनके पति की शादी के 27 साल बाद मृत्यु हो गई, ये घटना उन्हें हिला दिया। उन्होंने बताया "मेरे पति के निधन के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने उन्हें फिर से नृत्य करने के लिए प्रोत्साहित किया, उन्होंने मुझे याद दिलाया कि यह उसका नृत्य देखना उसके पति का सपना था।
रवि बाला शर्मा की बहन उन्हें एक नृत्य प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन में ले गई। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर ऑडिशन का एक वीडियो पोस्ट किया, जहां इसे बहुत प्यार और प्रशंसा मिली।"वहीदाजी के गाने पर मेरा ऑडिशन डांस वायरल हो गया जब मैंने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और मुझे इतनी अच्छी टिप्पणियां मिलीं कि मैं और अधिक डांस वीडियो पोस्ट करने लगी। गायक दिलजीत दोसांझ, फिल्म निर्माता इम्तियाज अली और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस जैसी हस्तियों ने उनके वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया और पसंद किया।












Click it and Unblock the Notifications