VIDEO: एयर स्ट्राइक की खबर ब्रेक करने के लिए टॉय गन लेकर न्यूज रूम में आया एंकर
नई दिल्ली। 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई के तौर पर भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर दिया। भारत के इस एक्शन में 300 से अधिक आतंकी मारे गए। पुलवामा हमले के जवाब में भारत की इस प्रतिक्रिया पर देश-विदेश की मीडिया ने खूब कवर किया। विभिन्न मीडिया चैनलों ने अलग-अलग ग्राफिक के जरिए भारतीय वायु सेना के हवाई हमलों के फुटेज दिखाए। हालांकि तेलुगु चैनल टीवी9 इस खबर की कवर को लेकर सुर्खियों बना हुआ है। खबर ब्रेक करने के दौरान टीवी एंकर जंगी वर्दी पहन न्यूज रूम में टॉय गन तक लेकर चले आए।

इससे भी अधिक हास्यपूर्ण था कि स्टूडियो के अंदर ग्राफिक्स का उपयोग करना। इसके अलावा फाइटर जेट्स को पृष्ठभूमि में तीनों भारतीय सेना प्रमुखों की तस्वीरों के साथ लैंड करना। लोगों का कहना है कि तेलुगु टीवी एंकर द्वारा युद्ध की विभीषिका के भय के साथ इस गंभीर समय में अपने दर्शकों के लिए मनोरंजन प्रदान करने वाला यह तरीका उचित नहीं था। सोशल मीडिया में TV9 के एंकर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। टॉय गन हाथ में लिए न्यूज एंकर बता रहा है कि कैसे पंजाब और गुजरात के सीमाई इलाकों में भारतीय वायु सेना हाई अलर्ट पर थी।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब टीवी चैनल ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए खबर को अलग तरह से पेश किया है। पिछले साल बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के बाद भी टीवी चैनल ने उनकी मौत की वजह बताने के लिए बिल्कुल वैसा ही बाथरूम तैयार कर दिया जिस कारण से श्रीदेवी की मौत की वजह बताई गई।
-
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका












Click it and Unblock the Notifications