महाराष्‍ट्र में मोरल पुलिसिंग का खौफनाक वीडियो: प्रेमी जोड़े को बेरहमी से पीटते लोग

मुंबई। महाराष्‍ट्र के लातूर शहर में मोरल पुलिसिंग का एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है जिसे जानकर आप दांतों तले अंगुली दबा लेंगे। यहां एक लड़के और लड़की कुछ लोगों ने पकड़कर सिर्फ इसलिए बुरी तरह मारापीटा क्‍योंकि वो दोनों एक साथ टहल रहे थे। न्‍यूज चैनल एनडीटीवी पर दिखाए गये एक वीडियो के मुताबिक कुछ लोग एक लड़के और लड़की को बुरी तरह पीट रहे हैं। घटना लातूर के अंकोली गांव की है।

Latur

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक अंकोली गांव के आस-पास जंगल है जहां प्राय: सुनसान देखकर लड़के-लड़कियां टहलने आ जाते हैं। जब यह जोड़ा वहां था गांव के कुछ लोगों ने उन्‍हें घेर लिया। फिर लड़की से शिनाख्त की मांग की, और उसके बाद दोनों को बुरी तरह पीटा गया। पिटाई के बाद लड़की ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। बताया जाता है कि वारदात के समय 25-30 लोग मौजूद थे, लेकिन सब चुपचाप खड़े रहे।

जानकारी के मुताबिक वीडियो हमला करने वालों में से ही किसी एक ने शूट किया है। यह हरकत जिन लोगों ने की है, उनके इस इलाके में खेत बताए जाते हैं। हमलावरों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 395 के तहत मामला लातूर के मुरुड पुलिस थाने में दर्ज़ किया गया है, और इस सिलसिले में तीन लोगों को पकड़ लिया गया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं। बताया गया है कि ये लोग एक संगठन से भी जुड़े हैं, जिसका नाम 'गनिमी कावा' है।

देखें वीडियो। लेकिन ध्यान रहे यह वीडियो विचलित कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+