VIDEO: आमसभा में मंच से फिसलकर गिर गए सीएम शिवराज सिंह चौहान
भोपाल। मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद प्रचार का मोर्चा संभाला है और वो पूरे राज्य में जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज वो छतरपुर जिले के कुरेला, बछौन होते हुए चंदला पहुंचे। यहां उन्होंने भारी जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद जब वो मंच से उतरने लगे तो फिसल गए और गिर पड़े। उन्हें कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने संभाला। उसी समय भीड़ ने पंडाल के भीतर कुर्सियां उछालनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मंच से नीचे उतरते हुए उनका पैर फिसल गया था।

जिले के डीएम ने बताया कि मंच से उतरते समय मुख्यमंत्री एक की जगह एक साथ दो सीढ़ियां उतर गए, जिससे उन्हें असहजता हुई और फिसल गए। मंच पर गिरने जैसी कोई बात नहीं है। बता दें कि यहां अपने संबोधन में शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कहा कि कुछ लोग मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के सपने देख रहे है। सपने देखने वालों को इस बात का हिसाब देना पड़ेगा कि देश में 70 साल तक कांग्रेस और 55 साल तक एक ही परिवार ने शासन किया, फिर भी गरीब, किसान, मजदूर सहित हर वर्ग पिछड़ेपन से दुखी रहा।
2003 के पूर्व कांग्रेस के शासनकाल में किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलता था अब 0 के बाद माइनस 10 प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पकालीन फसल ऋण देने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। बीमारू कहलाने वाला मध्यप्रदेश आज विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications