नौसेना में शामिल 'साइलेंट किलर' INS खंडेरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले अब पाकिस्तान को रहना होगा चौकन्ना
मुंबई। आईएनएस खंडेरी शनिवार को इंडियन नेवी में शामिल हो गई। मुंबई में एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे नेवी को सौंपा। आईएनएस खंदेरी के आने से नेवी की ताकत में कई गुना इजाफा हुआ है। कार्यक्रम में नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह भी मौजूद थे। आईएनएस खंदेरी को 'साइलेंट किलर' के नाम से भी जाना जाता है। पनडुब्बी के पानी के अंदर होने पर दुश्मन को इसके बारे में जरा भी पता नहीं लग पाता है क्योंकि यह बिल्कुल आवाज नहीं कर पाती है।
हिंद महासागर में भारत हुआ और मजबूत
आईएनएस खंडेरी कलावरी क्लास की दूसरी पनडुब्बी है जो नौसेना में कमीशंड हुई है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'मुझे यहां पर आकर आईएनएस खंडेरी की कमीशनिंग सेरेमनी में शामिल होकर बहुत खुशी हो रही है। इस पनडुब्बी का नाम खंडेरी खतरनाक मछली स्वॉर्ड टूथ से प्रभावित होकर रखा गया है जिसे समंदर के नीचे अपना शिकार खोजने के लिए जाना जाता है।' इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अब समझ लेना चाहिए कि आज हम एक मजबूत इरादे और आईएनएस खंडेरी को शामिल कर नौसेना की ताकत में इजाफे के साथ ही हम किसी भी बड़े खतरे का जवाब देने की पूरी ताकत रखते हैं।
Recommended Video
आईएनएस खंडेरी का नाम छत्रपति शवाजी के खंडेरी दुर्ग के नाम पर रखा गया है। करीब दो सालों के इंतजार के बाद नौसेना को यह आधुनिक पनडुब्बी मिल सकी है। इसके प्रहार से बचना किसी भी दुश्मन के लिए नामुमकिन सा होगा। आईएनएस खंडेरी की वजह से हिंद महासागर में भारत की पैठ मजबूत हो गई है।