कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक कहानी बयां करती फिल्म शिकारा का ट्रेलर रिलीज, यहां देखिए
नई दिल्ली। विधू विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म शिकारा का ट्रेलर 7 जनवरी को रिलीज कर दिया गया है। इसे फॉक्स स्टार हिंदी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। फिल्म में आदिल खान लीड रोल में हैं और सादिया लीडिंग लेडी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में कश्मीरी पंडितों की कहानी दिखाई गई है कि उस वक्त उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और कैसे उन पर अत्याचार हुए। फिल्म कश्मीरी पंडितों का दर्द महसूस करवाने की कोशिश कर रही है।

फिल्म का ट्रेलर एक प्रेमी जोड़े की बीच हो रही शेरों शायरी के साथ शुरू होती है। तभी अचानक बाहर से शोर मचता दिखता है और लोग अपने घरों से निकल सड़क पर आते हैं। ट्रेलर के सीन में दिखता है कि लोगों के घरों में आग लगाई जाती है और कुछ लोग कहते हैं कि कश्मीरी पंडितों को यहां से जाना होगा। हमें चाहिए आजादी के नारे से कश्मीरी पंडित डर जाते हैं। फिल्म का ट्रेलर वाकई में काफी डरावना और इमोशनल कर देने वाला है। आपको बता दें कि फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होनी है और सत्य घटनाओं पर आधारित इस फिल्म का काफी पसंद किया जा रहा है।
इस ट्रेलर को देखने के बाद साफ है कि इस फिल्म की कहानी 1947 के बंटवारे के बाद कश्मीरी पंडितो की कहानी के ईर्द गिर्द घूमती है। फिल्म के ट्रेलर से पहले काफी सारे पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। वहीं अब ये ट्रेलर देखने के बाद सभी को इस फिल्म का भी काफी बेसब्री से इंतजार है। फिल्म मेकर्स ने हाल ही में यूट्यूब पर आधिकारिक मोशन पोस्टर जारी किया था जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।
कुछ ऐसी है शिकारा की कहानी, आप भी देखिए ट्रेलर
शिकारा - अ लव लेटर फ्रॉम कश्मीर' फिल्म की कहानी वर्ष 1990 की जब कश्मीर के एक पूरे समुदाय को बेघर कर दिया गया था। 30 साल बाद, वे अभी भी अपने घर वापस नहीं लौट पाए। कश्मीरी पंडितों की कहानी को आखिरकार इस फिल्म में उजागर किया गया है। 'शिकारा' की कहानी दुर्गम बाधाओं से डट कर सामने करने की कहानी है। यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जो 30 वर्षों के निर्वासन के बाद भी जीवित है।












Click it and Unblock the Notifications