Video: जब शाहरुख ने राधिका मर्चेंट के सामने अनंत अंबानी से पूछा गर्लफ्रेंड का नाम
मुंबई। 30 जून की रात को देश के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई हीरा व्यापारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी श्लोका से हुई है। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड स्टार्स के अलावा खेल, राजनीति और कारोबारी जगत की कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं। इस ग्रैंड फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बने हैं, इन्हीं में से एक वीडियो ऐसा है जो कि मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी से जुड़ा हुआ है।'

शाहरुख खान ने अनंत अंबानी से पूछा गर्लफ्रेंड का नाम.....
दरअसल इस वीडियो में हिंदी सिनेमा के बादशाह खान शाहरुख खान नजर आ रहे हैं, जो कि सबके सामने मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत से उनकी गर्लफ्रेंड का नाम पूछ रहे हैं। दरअसल अंनत पिछले दिनों राधिका मर्चेंट के साथ अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं, दोनों की सगाई की खबरें भी थीं, जिन्हें कि बाद में अफवाह करार दिया गया।
भाई तेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है क्या?
वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहरुख, राधिका मर्चेंट के साथ खड़े हैं, वो मंच से अनंत से पूछते हैं कि तुझे क्या लगता है कि राधिका को कितना मिलना चाहिए, जिसके जवाब में अनंत कहते हैं, 10 बिलियन, शाहरुख कहते हैं- भाई तू तो बड़ा पैसा उड़ा रहा है, जिस पर अनंत कहते हैं- infinity, इसके बाद शाहरुख डायरेक्ट अनंत से कहते है, भाई तेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है क्या?

अनंत और राधिका के अफेयर की खबरें
जिसको सुनने के बाद महफिल में मौजूद हर इंसान हंस पड़ता है, इसके बाद किंग खान कहते हैं, मेरे पास एक तरीका है, जिससे पता चल जाएगा कि तेरी गर्लफ्रेंड है कि नहीं, दरअसल किसी भी इंसान के फोन का पहला नंबर उसी शख्स का होता है जिससे वे प्यार करता है, इसके बाद शाहरुख, अनंत से उनका फोन मांगते हैं, जिस पर हंसते हुए अंनत अपनी जगह से उठते हैं और अपना फोन देने के लिए तैयार हो जाते हैं, जिस पर किंग खान कहते हैं, दे दे भाई, वैसे भी फोन जियो का है।

कौन हैं राधिका मर्चेंट?
आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट बिजनेसमैन विरेन मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के कैथड्रियल एंड जॉन कॉनन स्कूल और इकोल मोन्डियल वर्ल्ड स्कूल से की है। उसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलीटिकल साइंस की पढ़ाई पूरी की है और वो अनंत की अच्छी दोस्त हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications