Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: आकाश अंबानी-श्लोका की प्री इंगेजमेंट पार्टी में बॉलीवुड का जमावड़ा, प्रियंका-निक भी हुए शामिल

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले 28 जून को एंटिला में उनकी प्री इंगेजमेंट सेरेमनी आयोजित की गई। प्री-इंगेजमेंट सेरेमनी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे, क्रिकेटर, बिजनेसमैन पहुंचे।

 WATCH Priyanka Chopra and Nick Jonas arrive for Mukesh and Nita Ambanis son, Akash Ambanis engagement with Shloka Mehta, in Mumbai

आकाश-श्लोका की प्री-इंगेजमेंट पार्टी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट, करण जौहर, रणबीर कपूर और शाहरुख खान , गौरी खान, प्रियंका चोपड़ा जैसे तमाम फिल्मी सितारे शामिल हुए। वहीं अंबानी परिवार के खास दोस्तों में शामिल सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि भी पार्टी में शामिल हुए।

 Akash Ambanis engagement with Shloka Mehta

प्री एंगेजमेंट पार्टी में श्लोका ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना था तो आकाश ने डार्क कलर की शेरवानी पहनी। दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। पार्टी में शामिल होने से पहले दोनों ने मीडिया के सामने आकर फोटो खिंचवाई।

 Akash Ambanis engagement with Shloka Mehta1
आलिया भट्ट पिंक कलर की साड़ी पहनकर पार्टी में पहुंचीं। वहीं बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर करने वाली देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ इस पार्टी में शामिल हुई। प्रियंका ने निक के साथ मीडिया के सामने पोज भी किया और तस्वीरें खिंचवाई। प्रियंका ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहन रखी थी और निक कोट पैंट में थे। लाल रंग की साड़ी में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
 Akash Ambanis engagement with Shloka Mehta2

पार्टी में शाहरूख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ शामिल हुए। गौरी ने जहां डार्क कलर का गाउन पहना था। वहीं फिल्म 'संजू' के प्रमोशन में व्यस्त रणबीर कपूर भी अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाल कर इस प्री-इंगेजमेंट पार्टी में पहुंचे। सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी के साथ इस इवेंट में पहुंचे।

 Akash Ambanis engagement with Shloka Mehta3

सचिन और अंजलि दोनों ने सेम कलर के ड्रेस पहनी थी। वहीं करण जौहर ने भी लाल रंग की शेरवानी पहनकर इस पार्टी में शामिल हुए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+