Video: यूपी की मेजर श्वेता पांडे बनीं पीएम मोदी की फ्लैग ऑफिसर, रूस में विक्ट्री डे परेड को किया था लीड
नई दिल्ली। देश आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले पर तिरंगा फहराने के साथ हुई। जहां पीएम मोदी ने बतौर गैर-कांग्रेसी पीएम होकर तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड दर्ज किया तो उनके ही करीब खड़ी इंडियन आर्मी की मेजर श्वेता पांडे ने भी इस मौके पर एक इतिहास बनाया। मेजर श्वेता पांडे वहीं ऑफिसर हैं जिन्होंने हाल ही में रूस के रेड स्क्वॉयर पर हुई विक्ट्री परेड पर पहली बार भारतीय सैन्य दल का नेतृत्व किया था।
यह भी पढ़ें-बसे ज्यादा तिरंगा फहराने वाले पहले गैर-कांग्रेसी पीएम हैं मोदी
मॉस्को के रेड स्क्वॉयर पर भी थीं मेजर पांडे
शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय की तरफ से इस बात की आधिकारिक पुष्टि की गई थी। मंत्रालय ने बताया कि सेना की ईएमई (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग) की ऑफिसर मेजर श्वेता पांडे बतौर फ्लैग ऑफिसर पीएम मोदी की मदद करेंगी। वह सेना की 505 बेस वर्कशॉप की ऑफिसर हैं। जून में रूस की राजधानी मॉस्को के रेड स्क्वॉयर पर हुई विक्ट्री परेड पर मेजर श्वेता नजर आई थीं। उस समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि परेड में शामिल थे। पहले भी महिला ऑफिसर्स को इस तरह के रोल मिले हैं और अब वह गणतंत्र दिवस परेड के दौरान दलों का नेतृत्व करती हुई नजर आई हैं।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi unfurls the National Flag at the ramparts of the Red Fort on #IndependenceDay today.
The PM is being assisted by Major Shweta Pandey in unfurling the National Flag. pic.twitter.com/RPHNqMZxZS
— ANI (@ANI) August 15, 2020
लखनऊ की रहने वाली हैं मेजर पांडे
मेजर पांडे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली हैं। वह साल 2012 में सेना में कमीशंड हुई थीं। चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) से उन्होंने प्रशिक्षण लिया था। उनके पिता राजरतन पांडे, यूपी सरकार में एडीशनल डायरेक्टर फाइनेंस हैं। वहीं उनकी मां अमिता पांडे, संस्कृत और हिंदी की प्रोफेसर हैं। मेजर श्वेता ने कंप्यूटर साइंस में ऑनर्स और प्रथम श्रेणी के साथ बीटेक किया है। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वह 75 से ज्यादा मेडल्स और सर्टिफिकेटे्स जीत चुकी हैं। मंत्रालय ने बताया तिरंगा फहराते समय 21 तोपों की सलामी दी जाती है और 2233 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के गनर्स की तरफ से इस काम को पूरा किया जाता है।