मॉनसून ने दी दस्तक, दिल्ली-NCR में देर रात झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
मॉनसून ने दी दस्तक, दिल्ली-NCR में देर रात झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार देर रात से दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हो रही है। देर रात से ही जारी बारिश ने दिल्ली में मौसम के मिजाज को बदल लिया है। तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहाना हो गया है। शनिवार देर रात से शुरु हुई बारिश लगातार जारी है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और दिल्लीवालों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। शनिवार देर रात को भारी बारिश के साथ आंधी ने भी दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दी।
#WATCH Delhi: Heavy rainfall, lightning and thunderstorm hit the national capital tonight. Visuals from Connaught Place. #Monsoon pic.twitter.com/xWdioYWaA8
— ANI (@ANI) July 4, 2020
मौसम विभाग की माने को अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश जारी रहेगी। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश हो रही है। वहीं बिहार में लगातार हो रही बारिश अब मुश्किलें बढ़ा रही है। बिहार के कई जिलों में बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। कोरोना संकट के बीच बाढ़ की बढ़ती आशंकाओं से लोग डरे हुए हैं।
#WATCH Delhi: Heavy rainfall, lightning and thunderstorm hit the national capital. Visuals from near Rail Bhavan. #Monsoon pic.twitter.com/KcF6BbPq3s
— ANI (@ANI) July 4, 2020