डेंगू से पीड़ित कॉमेडियन भारती सिंह अब पहले से बेहतर, वीडियो शेयर कर बताया अपना हाल

मुंबई। टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इन दिनों भर्ती हैं, दोनों ही डेंगू से ग्रसित हैं, फिलहाल दोनों की हालत में सुधार है। अपनी फिटनेस के बारे में भारती ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपनी हालत के बारे में लोगों को सूचना दी है और अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है।

भारती सिंह ने जारी किया अपना हेल्थ बुलेटिन

भारती सिंह ने जारी किया अपना हेल्थ बुलेटिन

वीडियो में भारती कह रही है कि 'मैं अब बिल्कुल ठीक हूं, सॉरी आपके मैसेज और फोन कॉल का जवाब नहीं दे पाई, मुझे छोटी सी बीमारी डेंगू हो गई थी, 1-2 दिन में मैं अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाऊंगी, आप अपना ध्यान रखें, गंदा पानी ना पिएं, मच्छरों को मार दीजिए, ये सब मच्छरों ने ही किया है, मेरी सेहत के लिए दुआ करने के लिए शुक्रिया।

3 दिसंबर 2017 को शादी की थी भारती ने

आपको बता दें कि कॉमेडियन भारती स‍िंह ने अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया से 3 दिसंबर 2017 को शादी की थी, दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

भारती सिंह पंजाब की मूल निवासी

भारती सिंह पंजाब की मूल निवासी

भारती सिंह पंजाब की मूल निवासी हैं। इनका जन्म 1980 में अमृतसर में हुआ था। भारती सिंह का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था, एक प्रतियोगी के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली भारती आज टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+