IFFM में तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय महिला बनीं ऐश्वर्या राय बच्चन
मेलबर्न। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड दिवा ऐश्वर्या राय ने उस वक्त देश के सवा सौ करोड़ भारतीयों का दिल जीत लिया, जिस वक्त उन्होंने भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) में तिरंगा फहराकर कहा कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। जी हां, आईएफएफएम फिल्म उत्सव की शुरूआत तिरंगा फहराकर हुई, जिसे फहराने का गौरव ऐश्वर्या राय बच्चन को हासिल हुआ।
IFFM में तिरंगा फहराने वाली ऐश्वर्या पहली भारतीय अभिनेत्री हैं, इसकी तस्वीरें खुद ऐश् ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं।
पूरी तरह से भारतीय पोशाक पहनें ऐश्वर्या ने पहले तिरंगा फहराया और उसके बाद झंडे को सलामी भी दी, इसके बाद ऐश ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया।
ऐश के साथ उनकी पुत्री आराध्या बच्चन भी थीं
इस मौके पर ऐश के साथ उनकी पुत्री आराध्या बच्चन भी थीं, जो बिल्कुल अपनी मां की तरह ही ड्रेस पहनी हुई थीं और उन्होंने भी तिरंगे को सलाम किया।













Click it and Unblock the Notifications