VIDEO: आदित्य नारायण ने एयरलाइन अधिकारी को दी धमकी, 'मुंबई पहुंच, तुझे देख लूंगा'

नई दिल्ली। मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो रायपुर एयरपोर्ट का बताया जा रहा है, जिसमें वो एयरलाइन के अधिकारी से बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायपुर एयरपोर्ट पर आदित्य नारायण ने तय वजन से ज्यादा के लगेज को लेकर इंडिगो के अधिकारी के साथ बहस की और उसे धमकी दी।

VIDEO, आदित्य नारायण ने एयरलाइन अधिकारी को दी धमकी, 'मुंबई पहुंच, तुझे देख लूंगा'

तय सीमा से ज्यादा का सामान

आपको बता दें कि आदित्य तय सीमा से ज्यादा का सामान अपने साथ लेकर जा रहे थे, जब इंडिगो के अधिकारी ने उनसे एक्सट्रा लगेज के लिए पे करने को कहा गया इस पर आदित्य बौखला गए और झगड़े पर उतर आए। सारी सीमाएं लांघते हुए उन्होंने अधिकारी को धमकी दी कि 'तुम कभी ना कभी तो पहुंचोगे ना बॉम्बे, फिर तुझे देख लूंगा, तेरी चड्डी ना उतरी, तो मेरा नाम आदित्य नारायण नहीं'। आपको बता दें कि आदित्य नारायण रायपुर में दशहरा उत्सव में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे।

इंडिगो कर्मचारी से बदतमीज़ी की

आदित्य नारायण का आरोप है कि इंडिगो कर्मचारी ने उनसे बदतमीज़ी की, अब कौन सही है और कौन गलत, ये कहना तो थोड़ा मुश्किल है लेकिन इसमें शक नहीं कि आदित्य का ये रवैया देखकर उनके फैंस को धक्का जरूर लगा होगा। फिलहाल इस पूरी बहस के दौरान इंडिगो एयरलाइन अपने स्टैंड पर कायम रहा और आदित्य नारायण को एयरलाइन अधिकारी से माफी मांगने के बाद ही बोर्डिंग की इजाजत दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+