क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच घर की छत पर चढ़ गया मगरमच्छ, VIDEO वायरल

Google Oneindia News

बेंगलुरू। देश के करीब नौ राज्य इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। केरल से कर्नाटक तक और गुजरात से महाराष्ट्र तक सभी राज्यों में कुदरत ने कोहराम मचा रखा है। बाढ़ की वजह से आम लोग तो परेशान हैं ही, जानवर भी बेहाल हैं। हालात इसकदर बिगड़े हुए हैं कि रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है। लोगों के मकान तक पानी में डूब चुके हैं। इस सबके बीच बाढ़ प्रभावित कर्नाटक के बेलगाम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मगरमच्छ बाढ़ में डूब चुके एक मकान की छत पर नजर आ रहा है। मकान की छत पर मगरमच्छ को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया।

घर की छत पर मगरमच्छ

घर की छत पर मगरमच्छ

घर की छत पर मगरमच्छ के बैठने का ये वीडियो बाढ़ प्रभावित कर्नाटक के बेलगाम इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना रायबाग इलाके की है, जहां एक विशालकाय मगरमच्‍छ एक घर की छत पर बैठा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने घर की छत पर बैठे मगरमच्छ की घटना को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में नजर आ रहा कि कैसे यह मगरमच्छ बाढ़ से खुद को बचाने के लिए घर की छत बैठा हुआ है। ये घर पूरी तरह से डूब चुका है हालांकि घर छत तक पानी नहीं पहुंचा है।

<strong>इसे भी पढ़ें:- VIRAL VIDEO: एक ऑटो से निकलीं एक के बाद एक 24 सवारियां</strong>इसे भी पढ़ें:- VIRAL VIDEO: एक ऑटो से निकलीं एक के बाद एक 24 सवारियां

कर्नाटक में बाढ़ के कहर के बीच मगरमच्छ का वीडियो वायरल

कर्नाटक में बाढ़ के कहर के बीच मगरमच्छ का वीडियो वायरल

एएनआई के मुताबिक, घर की छत पर बैठे इस विशालकाय मगरमच्छ का ये वीडियो 11 अगस्त का है। बता दें कि कर्नाटक के कई इलाके में बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ के चलते इस राज्य में मौत का आंकड़ा करीब 40 तक पहुंच गया है। बेलगावी में बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है, रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के बेलगावी जिला पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उनक साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा समेत कई नेता और मंत्री मौजूद रहे।

11 अगस्त का है ये VIDEO

कर्नाटक के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी बाढ़ से हालात गंभीर हैं, यहां के 761 गांव बाढ़ से जलमग्न हो गए हैं, बाढ़ के चलते 200 से ज्यादा रोड और 90 ब्रिज बंद कर दिए गए हैं, राहत और बचाव कार्य में 226 नौकाओं और 105 रेस्क्यू टीम को लगाया गया है, अब तक पांच लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित पहुंचाया जा चुका है। महाराष्ट्र में पिछले एक हफ्ते से कोल्हापुर, सांगली, सतारा, ठाणे, पुणे, नासिक, पालघर, रत्नागिरि, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिले पानी से बेहाल हैं।

<strong>इसे भी पढ़ें:- जम्मू कश्मीर-लद्दाख को केंद्र प्रशासित प्रदेश बनाने के लिए क्यों चुनी गई 31 अक्टूबर की तारीख? </strong>इसे भी पढ़ें:- जम्मू कश्मीर-लद्दाख को केंद्र प्रशासित प्रदेश बनाने के लिए क्यों चुनी गई 31 अक्टूबर की तारीख?

Comments
English summary
Watch A crocodile lands on roof of a house in flood affected Raybag taluk in Belgaum Karnataka
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X