15 साल पहले होटलों में बर्तन धोया करती थीं कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभावों की जिंदगी बसर की है। बपचन में वो रेलवे स्टेशनों पर चाय बेचा करते थे। ये बात पीएम मोदी खुद कईयों बात बता चुके है, लेकिन हम जो बात आपको बताने जा रहे हैं वो शायद आपको अब तक मालूम न हो। मोदी सरकार में एक ऐसी भी मंत्री है जो पहले होटलों में बर्तन धोती थी।

smiriti irani

जी हां हम बात कर रहे हैं केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी की। स्मृति ईरानी ने खुद ये बात बताई है। राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुझे ये बताने में कोई भी हिचकिचाहट नहीं हो रही है कि 15 साल पहले मैं मुंबई के एक होटल में बर्तन धोती थी।

उन्होंने कहा कि ये शर्म की नहीं बल्कि बहुत गर्व की बात है, क्योंकि हमारा देश संभावनाओं का देश है। स्मृति ईरानी ने कहा कि हमारे देश में व्यक्ति को देखकर अवसर नहीं मिलते। यहां कोई भी आगे बढञ सकता है। यहां सब को आगे बढऩे का बराबरी का हक है। जहां स्मृति ने बर्तन धोने की बात कबूली तो वहीं इस मौके पर देश में शिक्षा के स्तर को सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिये मोदी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में टेक्निकल एजुकेशन को बेहतर बनाया जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+