दिल्ली सहित 22 हवाई अड्डों पर आतंकी हमले की आशंका, चेतावनी जारी

नई दिल्ली। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि दिल्ली सहित चार राज्यों के हवाई अड्डों पर आतंकी हमला हो सकता है।

air india

इन चारों राज्यों के 22 हवाई अड्डों को चेतावनी का विस्तृत विवरण भेजा गया और वहां के प्रशासन ने इस बात की पुष्टि की है उच्च स्तर के सुरक्षा मान अपनाए जा रहे हैं।

ये हैं वो चार राज्य

इन चार राज्यों में जम्मू और कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात शामिल हैं।

बताया गया कि नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने भी हर राज्य के पुलिस प्रमुख,केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), राज्यों और प्राइवेट कंपनियों की ओर से चलाए जा रहे एयरलाइंस प्रशासन को लिखे पत्र में सुरक्षा की दृष्टि से खतरों के संबंध में अवगत कराया है।

कहा गया है कि यात्रियों के सामान का विस्तृत चेकिंग की जाए, साथ ही पार्किंग और एयरपोर्ट की गाड़ियों द्वारा उपयोग में लाए जा रहे लोडिंग एरिया की भी खासी निगरानी की जाए।

आतंकी हमले को लेकर चिंतित

त्योहारी सीजन के दौरान हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया जाता है लेकिन बीते हफ्ते भारत की ओर पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एजेंसियां आतंकी हमले को लेकर चिंतित हैं।

वहीं बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जम्मू और कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर सुरक्षा के इंतजामों की जानकारी दी।

इंटेलिजेंस एजेंसियों ने 100 आतंकियों के सीमा पार से आने के संबंध में चेतावनी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+