Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi's air quality: दिल्ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI पहुंचा 300 के पार

नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर के इलाके में प्रदूषण की वजह से हवा की क्वालिटी लगातार गिर रही है, दिल्ली-एनसीआर से सटे पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हर साल की तरह इस साल भी किसानों के पराली जलाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं, हालांकि अक्टूबर के पहले हफ्ते में पराली जलाने की घटनाएं पिछले साल की तुलना में कम दर्ज हुई हैं, लेकिन बावजूद इसके, पिछले कुछ दिनों में पंजाब और हरियाणा में इन घटनाओं के बढ़ने से दिल्ली एक बार फिर धुंध के घेरे में आ गई है।

Recommended Video

    Delhi-NCR pollution है जानलेवा, Kejriwal Government ने उठाए जरूरी कदम, आप भी जानें | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली-NCR का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से ज्यादा है

    दिल्ली-NCR का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से ज्यादा है

    आज भी दिल्ली-NCR का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से ज्यादा है जो कि बेहद खराब स्थिति है, राजधानी में 1 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक दिल्ली-NCR के करीब ड़ेढ दर्जन इलाके ऐसे हैं जो प्रदूषण के स्तर को पार कर चुके हैं, इनमें सबसे ज्यादा प्रदूषण द्वारका में रिकॉर्ड किया गया है, जबकि ग्रेडेड रेस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (GRAP) लागू होने के बावजूद हवा खराब होती जा रही।

    बढ़ सकती है पार्किंग फीस

    बढ़ सकती है पार्किंग फीस

    अगर अगले 48 घंटे तक यही स्थिति रहती है तो GRAP के मुताबिक पार्किंग फीस बढ़ाने, मेट्रो और बसों के फेरे बढ़ाने, लकड़ी और कोयले के इस्तेमाल पर रोक जैसे कदम उठाने होंगे।

    इस तरह रखें सबका ख्याल

    इस तरह रखें सबका ख्याल

    फिलहाल दिल्ली और NCR वालों को इस समय काफी सजग रहने की जरूरत है और कुछ सावधानियां रखने की आवश्यकता है...

    • आप जब भी घर से बाहर निकलें तो हमेशा मॉस्क लगाकर ही निकलें।
    • घरों मं नंगे पांव ही चलें,ऐसा करने से आपका शरीर नुकसान ना करने वाले बैक्टीरिया के संपर्क में आएगा और आपकी रोधक क्षमता को बढाएगा।
    • अपने शरीर की नाभी में सरसों का तेल लगाएं इससे भी रोधक क्षमता बढ़ती है।
    • अपने खाने में हल्दी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें।
    • सुबह और रात में सैर को ना निकलें क्योंकि इस समय प्रदूषित हवा का असर ज्यादा होता है।
    • खाने में हरी सब्जियों का प्रयोग करें जो कि आपको अंदर से स्वस्थ रखेगी।
    • घर में हरे पौधे लगाएं जिससे आपके घरों की हवा शुद्ध और स्वच्छ हो।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+