बिहार और नार्थ ईस्ट में भारी बारिश की आशंका, बाढ़ के आसार, अमित शाह ने की नीतीश कुमार से बात

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है कि बिहार और उत्तरपूर्वी राज्यों में आने वाले दो दिनों में भारी बारिश होने की आशंका है, तो वहीं, आने वाले 5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं है, जबकि मध्य भारत में आने वाले दिनों में मध्यम बारिश हो सकती है, आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारी बारिश के आसार के बीच राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

 महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है

महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है

आपको बता दें कि बिहार में भारी बारिश के चलते महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बारे में गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार से बात करके हर संभव मदद का भरोसा जताया है तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने से बने बाढ़ के खतरे और गुवाहाटी के पास भूस्खलन की स्थिति को लेकर असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल से भी बातचीत की।

ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है

मालूम हो कि ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, धेमाजी, लखीमपुर, बिस्वनाथ, बकसा, नालबाड़ी, कोकराझार, बारपेटा, नागांव, गोलाघाट, जोरहाट माजुली, शिवानगर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिले बाढ़ की चपेट में है।

एमपी में अगले 24 घंटे भारी

आईएमडी ने मध्य प्रदेश की स्थिति के बारे में भी कहा है कि मध्य प्रदेश में अब तक जून महीने में सामान्य से 88 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है, अगले 24 घंटे में भी राज्य में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं असम को 10 जिलों में बाढ़ के आसार हैं।

Recommended Video

    Bihar: Heavy Rain से कई जिलों में भरा पानी, Weather Department ने जारी किया Alert | वनइंडिया हिंदी
    मूसलाधार बारिश के आसार

    मूसलाधार बारिश के आसार

    गौरतलब है कि बिहार के 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी है, आईएमडी के अनुमान के मुताबिक आज से लेकर अगले तीन दिनों तक 100 मिमी बारिश होने की आशंका है, विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा में तो रेड अलर्ट जारी किया है, यहां पर मूसलाधार बारिश के आसार हैं।

    12 जिलों में एनडीआरएफ की टीम की तैनाती

    विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया है, उसने राज्य के 12 जिलों में एनडीआरएफ की टीम की तैनाती की है, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल और किशनगंज में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है यहां भी अगले 24 घंटो का अलर्ट जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+