Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Waqf Bill पर जब बुरे फंसे संजय राउत, NCP नेता प्रफुल्‍ल पटेल ने क्‍यों कहा- 'संजय भइया आप कलर मत बदलिए', VIDEO

Waqf Bill: लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी मोदी सरकार के वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल चुकी है। वक्‍फ बिल को मंजूरी मिलने से पहले राज्‍यसभा में इस पर जमकर बहस हुई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं के बीच तीखी बहस हुई।

वहीं इस सबके बीच एनसीपी के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत पर एक तीखा मजाक किया, जिससे सदन में ठहाके लगने लगे।

Waqf Bill

प्रफुल्ल पटेल संजय राउत के सदन में प्रवेश करते ही उनका स्‍वागत करते हुए कहा संजय भाऊ आ गए। हमारे दोस्‍त आ गए। हम आपको नमन करते हैं"। इसके साथ ही प्रफुल्‍ल पटेल ने वक्‍फ विधेयक पर शिवसेना (यूटीबी) की चुप्‍पी पर तंज कसा।

"संजय भाऊ कभी तो टक-टक बोलते थे"

प्रफुल्‍ल पटेल ने कहा हमारे संजय भाऊ कभी तो टक-टक बोलते थे, आज क्‍या बोलूं और क्‍या ना बोलूं, उन्‍हें समझ नहीं आ रहा था। संजय राउत वक्फ संशोधन विधेयक पर अपनी पार्टी का रुख पेश करने के लिए बोल नहीं पाए। नरोवा कुंजरोवा हो गया; क्या बोलू कुछ समझ में नहीं आया"

"संजय भैया अपना कलर मत बदलो"

"बालासाहेब ने गर्व से कहा कि मेरे शिवसैनिकों ने बाबरी मस्जिद गिराई", "1992-93 के दंगों में मेरे शिवसैनिकों ने हिंदुओं की रक्षा की"। ठाकरे की शिवसेना छाती ठोंककर बावरी विध्‍वंस का श्रेय लेती रही है। दंगो में मेरे शिवसैनिकों ने हिंदुओं की रक्षा की, ये आप कहते थे, सही बात है की नहीं। धन्‍य है आपको भी धन्‍य है हम कुछ भी नहीं, हमको कोई चिंता नहीं आपको जो बोलना है वो बोलो।" पटेल ने आगे कहा अभी भी एकदम ऐसे ही कर रहे हैं, संजय भैया आप कलर नहीं बदलिए।

"हम सब की जिम्‍मेदारी है कि..."

सभापति को संबोधित करते हुए एनसीपी नेता प्रफुल्‍ल पटेल ने कहा "सर मेरा इतना ही कहना है कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है, रहेगा और हम सब की जिम्‍मेदारी है कि भारत के संविधान के तहत भारत को एक सेक्‍युलर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक बनाए रखें और देश के हर एक नागरिक के लिए प्रधानमंत्री जो काम कर रहे हैं। उनमें सहयोग करते रहें।"

गौरतलब है कि एनडीए और इंडिया ब्लॉक के सदस्यों के बीच चर्चा के बाद वक्फ संशोधन विधेयक का पारित हो गया है। चर्चा का समापन देर रात हुए मतदान में हुआ, जिसमें विधेयक को 128 मतों के पक्ष में और 95 मतों के विपक्ष में पारित किया गया। याद रहे लोकसभा ने पहले ही विधेयक को हरी झंडी दे दी थी। दोनों सदनों की सहमति के साथ, विधेयक अब कानून बनने के लिए राष्ट्रपति के हस्ताक्षर का इंतजार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+