जयराम रमेश ने कहा "कांग्रेस बहुत जल्द वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 की संवैधानिकता को SC कोर्ट में चुनौती देगी"
Waqf Amendment Bill: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को घोषणा की कि पार्टी जल्द ही वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 की संवैधानिकता को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगी। वहीं अभिषेक सिंघवी ने कहा कि इस बिल में सुधार कम, संशय ज़्यादा है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- कांग्रेस द्वारा सीएए, 2019 को चुनौती देने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। आरटीआई अधिनियम, 2005 में 2019 के संशोधनों को कांग्रेस द्वारा चुनौती देने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। चुनाव संचालन नियम (2024) में संशोधनों की वैधता को लेकर कांग्रेस द्वारा चुनौती पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।

कांग्रेस बहुत जल्द सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी: जयराम रमेश
आगे उन्होंने लिखा- पूजा स्थल अधिनियम, 1991 की मूल भावना को बनाए रखने के लिए कांग्रेस द्वारा किए गए हस्तक्षेप पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। कांग्रेस बहुत जल्द ही वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। हमें पूरा विश्वास है और हम भारत के संविधान में निहित सिद्धांतों, प्रावधानों और प्रथाओं पर मोदी सरकार के सभी हमलों का विरोध करना जारी रखेंगे।
इस बिल में सुधार कम, संशय ज़्यादा है: सिंधवी
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के पोस्ट को जयराम रमेश ने रीट्वीट किया। सिंघवी ने लिखा है कि इस बिल में सुधार कम, संशय ज़्यादा है; न्याय कम, पक्षपात ज़्यादा है। संविधान ने जो दिया, यह बिल वह छिनने की कोशिश कर रहा है।इसको संशोधन कम, साज़िश ज़्यादा कहा जाना चाहिए।जब क़ानून बराबरी का ना हो तो वह सत्ता की चालाकी बन जाता है। यह क़ानून नहीं, क़ानूनी भाषा में लिपटी हुई मनमानी है।
यह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है: प्रमोद तिवारी
संसद में पास हुए वक्फ संशोधन बिल पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "यह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। नियम 37 के अनुसार, राज्यसभा में सदन का समय शाम 6 बजे तक है, जिसे बढ़ाया नहीं गया। 8 घंटे की चर्चा होनी थी, जो दोपहर 1 बजे शुरू होकर रात 9 बजे समाप्त होनी थी, लेकिन वोटिंग 2:20 बजे हुई और सदन सुबह 4 बजे तक चला। यह सब गैरकानूनी है। जब यह सुप्रीम कोर्ट जाएगा, तो इसे असंवैधानिक घोषित कर दिया जाएगा। हम यह लड़ाई लड़ेंगे, और कई संगठन भी ऐसा ही करेंगे।"
देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है: PM मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पर खुशी जाहिर करते हुए X पर पोस्ट किया संसद के दोनों सदनों से वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक का पारित होना देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता और समावेशी विकास की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को सामने लाता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो लंबे समय से हाशिये पर रहे हैं, जिनकी आवाज अनसुनी रही और जिन्हें अवसरों से वंचित रहना पड़ा है।
आगे उन्होंने लिखा- दशकों से वक्फ व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी नजर आ रही थी। इससे मुख्य रूप से हमारी मुस्लिम माताओं-बहनों, गरीब और पसमांदा मुसलमान भाई-बहनों के हितों को बहुत नुकसान हो रहा था। अब संसद द्वारा पारित विधेयक पारदर्शिता को बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के अधिकारों की रक्षा में भी मददगार बनेगा।
भारत के निर्माण में काफी महत्वपूर्ण होने वाला है: PM मोदी
इसके साथ ही हम एक ऐसे युग में प्रवेश करेंगे, जो आज के समय के अनुरूप होने के साथ ही सामाजिक न्याय को लेकर प्रतिबद्ध होगा। देश के हर नागरिक की गरिमा को प्राथमिकता मिले, इसके लिए हम संकल्पबद्ध हैं। यह मार्ग ज्यादा सशक्त, समावेशी और संवेदनशील भारत के निर्माण में काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक पर ऐसे बयान देने से ये साफ है कि इसपर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लंबे समय तक जारी रहने वाला है।
-
'आप हुक्म नहीं चला सकते हैं' , ED छापों में ममता बनर्जी के ‘दखल’ पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार -
Vijaypur Seat News: मुकेश मल्होत्रा की विधायकी बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों पलटा हाईकोर्ट का फैसला, जानिए -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद?












Click it and Unblock the Notifications