Waqf Amendment Bill: लोकसभा की तरह राज्यसभा में भी आसान है राह या नंबर गेम बिगाड़ेगा खेल, जानिए पूरा गणित

Waqf Amendment Bill (Rajya sabha): लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश होने के बाद अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अब इस बिल को राज्यसभा में पेश कर दिया है। इस पर बहस की जा रही है। राज्यसभा में इस समय 236 सांसद है। बहुमत के लिए 119 सांसदों की जरूरत होगी। लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक 3 अप्रैल 2025 को 12 घंटे की लंबी बहस के बाद पारित किया गया था। वक्फ संशोधन बिल के पक्ष में 288 सदस्यों ने और इसके विरोध में 232 सदस्यों ने वोट डाला है।

राज्यसभा की बात करें तो विधेयक को पारित करने के लिए सत्तारूढ़ एनडीए को 119 वोटों जरूरत होगी और स्वतंत्र और मनोनीत सदस्यों के समर्थन से इसकी संख्या 125 हो जाती है। ​​ऐसे में राज्यसभा में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को इस बिल को पास कराने के लिए ज्यादा मुश्किलों को सामना नहीं करना पड़ेगा।

Waqf Amendment Bill

वक्फ बिल: राज्यसभा में NDA के पक्ष में कितने पड़ सकते हैं वोट?

वक्फ विधेयक को पास कराने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की स्थिति राज्यसभा में भी अच्छी है, भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की स्थिति राज्यसभा में भी अच्छी है, जिसमें भाजपा के 98, जेडी(यू) के 4, एनसीपी के 3, टीडीपी के 2 और 6 मनोनीत सदस्यों सहित 125 सांसद हैं।

Take a Poll

वहीं विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक के पास 88 सांसद हैं, जिनमें कांग्रेस के 27 और तृणमूल कांग्रेस के 13 सांसद शामिल हैं। अगर नवीन पटनायक की अगुआई वाली बीजेडी के सात सांसद भी इंडिया ब्लॉक के साथ आ जाते हैं, तो भी यह संख्या पर्याप्त नहीं होगी।

राज्यसभा और लोकसभा...दोनों में विपक्ष का कम नंबर होना...उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है। विपक्ष के लिए फिलहाल सबसे बड़ी दुविधा ये है कि वह आगे चलकर अपने राजनीतिक संदेश को कैसे आकार दे सकते हैं?...खासकर तब जब बिहार में चुनाव होने वाले हैं।

जानिए राज्यसभा में कौन सी पार्टी किसे करेगी सपोर्ट?

विधेयक का समर्थन करने वाली पार्टियां (एनडीए) - 125 वोट

  • बीजेपी: 98
  • जेडीयू: 4
  • एनसीपी: 3
  • टीडीपी: 2
  • जेडीएस: 1
  • शिव सेना: 1
  • आरपीआई (ए): 1
  • एजीपी: 1
  • आरएलडी: 1
  • यूपीपीएल: 1
  • आरएलएम: 1
  • पीएमके: 1
  • टीएमसी-एम: 1
  • एनपीपी: 1
  • निर्दलीय: 2
  • मनोनीत सदस्य: 6

विधेयक का विरोध करने वाली पार्टियां (इंडिया ब्लॉक) - 95 वोट

कांग्रेस: ​​27

  • टीएमसी: 13
  • डीएमके: 10
  • आप: 10
  • एसपी: 4
  • वाईएसआरसीपी: 7
  • राजद: 5
  • झामुमो: 3
  • सीपीआई (एम): 4
  • सीपीआई: 2
  • आईयूएमएल: 2
  • राकांपा (पवार): 2
  • शिव सेना (यूबीटी): 2
  • एजीएम: 1
  • एमडीएमके: 1
  • केसीएम: 1
  • स्वतंत्र: 1

वैसे वोट, जिनका फैसला नहीं हुआ!

  • बीआरएस: 4
  • बीजेडी: 7
  • एआईएडीएमके: 4
  • बीएसपी: 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+