अगर पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी तो देंगे मुंहतोड़ जवाब: बीएसफ
जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक डीके पाठक ने मंगलवार को कहा कि यदि पाकिस्तानी बलों की ओर से गोलाबारी होती है तो बीएसएफ इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए बीएसएफ जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद पाठक ने यहां कहा कि शांति बहाल रखना बेहतरीन स्थिति है। लेकिन पाकिस्तान शांति नहीं चाहता। यदि उनकी ओर से गोलाबारी जारी रहती है तो हम निश्चित तौर पर जवाबी कार्रवाई करेंगे।

पाकिस्तान की ओर से सोमवार को हुई गोलीबारी में बीएसएफ के जवान शहीद हो गए थे, जबकि सांबा जिले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पाठक ने कहा कि बीएसएफ नागरिक इलाकों को निशाना नहीं बनाता, लेकिन वे (पाकिस्तान) हमेशा हमारे नागरिक इलाकों में गोलबारी करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि गोलाबारी की पहल हमेशा पाकिस्तान की ओर से ही होती है। जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर पिछले करीब दो माह से गोलाबारी जारी है, जिसके कारण सीमाई इलाकों के करीब 10,000 लोगों को पलायन करना पड़ा है। विस्थापित ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों पर लगाए गए शिविरों में शरण ली है।












Click it and Unblock the Notifications