Putin के स्वागत में Russian Dancers के धमाकेदार Desi Moves! इंटरनेट पर धड़ाधड़ Viral Video
Vladimir Putin visit in India: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में रूसी डांसरों की एक टीम को भारतीय कोरियोग्राफी पर बेहतरीन 'देसी मूव्स' दिखाते हुए देखा जा सकता है।
रूस के डांसरों को बॉलिवुड के मशहूर हिंदी गाने 'मुंडियां तो बच के' (Mundian To Bach Ke) पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देते हुए देखा गया। इस वीडियो में महिला और पुरुष डांसरों को भारतीय पारंपरिक ड्रेस में शानदार डांस किया है। उनके देसी मूव्स और एनर्जी देखते ही बनती है।

वाराणसी में हुआ Putin का खास स्वागत
दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से पहले, स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। वाराणसी में लोगों ने उनकी फोटो की 'आरती' की और रूसी राष्ट्रपति के सम्मान में स्वागत मार्च निकाला।
क्यों आ रहे हैं राष्ट्रपति पुतिन?
राष्ट्रपति पुतिन अपनी चार साल में पहली भारत यात्रा पर गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंच रहे हैं। यह यात्रा तेज़ी से बदल रहे वैश्विक परिदृश्य और रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच हो रही है, जिसका मुख्य केंद्र आर्थिक सहयोग होगा।
पुतिन का शेड्यूल और प्रमुख एजेंडा
पुतिन गुरुवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित एक निजी रात्रिभोज के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे, जिसे 'इंटिमेट डिनर डिप्लोमेसी' माना जा रहा है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी यहां देखें
गुरुवार शाम:
- PM मोदी के साथ निजी रात्रिभोज का आयोजन।
- विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी (रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार) की पूर्ण समीक्षा करना।
शुक्रवार:
- राजघाट दौरा: महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करना।
- औपचारिक स्वागत: राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत समारोह।
- मुख्य शिखर वार्ता: हैदराबाद हाउस में PM मोदी के साथ व्यापक चर्चा।
- चर्चा का फोकस: व्यापार, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, लॉजिस्टिक्स और नवाचार पर सहयोग।
- बिजनेस फोरम: भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करना।
- शुक्रवार शाम (स्टेट बैंक्वेट): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित राजकीय भोज में शामिल होना।
व्यापार और बड़े समझौतों पर फोकस
यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। दोनों देशों का लक्ष्य 2030 तक रूसी-भारतीय आर्थिक सहयोग के लिए रणनीतिक क्षेत्रों के विकास के कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित करना है। 2024 में द्विपक्षीय व्यापार 63.6 बिलियन तक पहुंच गया है, जो मुख्य रूप से ऊर्जा, उर्वरक और मशीनरी द्वारा संचालित है।












Click it and Unblock the Notifications