वीके सिंह बोले- चुनाव आयोग तो 100 चीजों के लिए नोटिस देता है
नई दिल्ली। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के 'मोदी की सेना' वाले बयान पर टिप्पणी कर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (Retired General VK Singh) विवादों में घिर गए हैं। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद वीके सिंह अपने बयान से पलट गए और उन्होंने कहा कि उनके बयान को कट-पेस्ट किया गया है। उन्होंने न्यूज वेबसाइट पर भी गुस्सा निकाला था। वहीं, एक बार फिर वीके सिंह की इसपर प्रतिक्रिया आई है।
मीडियाकर्मियों के सवाल पर वीके सिंह ने कहा, 'जो मुझे बोलना था, मैं बोल चुका, अब उसको तोड़ो-मरोड़ो मत। योगी जी ने जो कहा है आप लोगों ने उसको भी तोड़ा-मरोड़ा है। बात चुनाव आयोग की है तो, चुनाव आयोग तो 100 चीजों के लिए नोटिस देता है।' बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद की एक रैली में कहा था, 'कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते हैं और मोदी जी की सेना आतंकवादियों को गोली और गोला देती है।'
पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज
#WATCH Union Minister General VK Singh on his reported remark on UP CM's 'Modi ke sena comment': Jo mujhe bolna tha bol chuka ab usko aur todo marodo mat. Yogi ji ne jo kaha hai aap logon ne usko bhi toda maroda hai. Election Commission toh 100 cheezon ke liye notice deta hai pic.twitter.com/WnCwIRwcVp
— ANI (@ANI) April 5, 2019
योगी आदित्यनाथ वीके सिंह के समर्थन में गाजियाबाद में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मामले पर आयोग ने गाजियाबाद के डीएम से रिपोर्ट मांगी थी। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को नोटिस भेजकर 5 अप्रैल तक जवाब देने को भी कहा है। दूसरी तरफ, योगी आदित्यनाथ के बयान पर सियासत गरमाई हुई है। कई विपक्षी दल बीजेपी और योगी आदित्यनाथ पर निशाना साध रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ के इसी बयान पर टिप्पणी कर वीके सिंह विवादों में घिर गए थे। बीबीसी को दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था, 'अगर कोई कहता है कि भारत की सेना मोदी जी की सेना है तो वो गलत ही नहीं, वो देशद्रोही भी है। उन्होंने कहा था कि भारत की सेनाएं भारत की हैं, ये पॉलिटिकल पार्टी की नहीं हैं।'