अन्ना के सिपाही वीके सिंह और किरण बेदी को भाजपा में शामिल होने का न्यौता

स्वामी ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, "हमें किरण बेदी और वीके सिंह को भाजपा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना चाहिए। किरण बेदी ने गुरुवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के समर्थन में ट्वीट किया था। भारत की प्रथम महिला पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को ट्वीट किया, "मेरे लिए देश पहले है।
साथ ही एक स्थिर, सुशासित, प्रशासित, जवाबदेह और समावेशी सरकार। एक स्वतंत्र मतदाता के रूप में मेरा वोट नरेंद्र मोदी के लिए है। कई मौकों पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के साथ दिखने वाली किरण बेदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "अगर आज हमें एक स्थिर विकल्प मिलता है जिसे शासन का अनुभव हो और जो देश को आगे ले जाए तो मैं क्यों न यथास्थिति के खिलाफ मतदान करूंगी?"












Click it and Unblock the Notifications