Adani का गेम-चेंजर मूव, केरल में विझिंजम पोर्ट फेज-2 की रखी नींव, 16,000 करोड़ का किया निवेश
Vizhinjam phase 2 Seaport: विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री बंदरगाह के दूसरे फेज की नींव शुक्रवार को रखी गई। ये सिर्फ एक और प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि केरल के फ्यूचर गेम-चेंजर साबित होगा। अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) इस प्रोजेक्ट में ₹16,000 करोड़ का अतिरिक्त निवेश कर रहा है, जिससे कुल निवेश ₹30,000 करोड़ पहुंच गया है।
पोर्ट के शिलान्यास के अवसर पर APSEZ के प्रबंध निदेशक करण अडानी ने इस दिन को केरल और भारत के समुद्री भविष्य के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा, "विझिंजम एक वर्ल्ड क्लास ट्रांसशिपमेंट हब बनने जा रहा है।"

केरल सीएम शिलान्यास में थे मौजूद
शिलान्यास समारोह में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन, संसद सदस्य, केंद्र व राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए।
करन अडानी ने केरल सीएम के सपोर्ट की तारीफ
करण अडानी ने कहा कि विझिंजम प्रोजेक्ट अलग-अलग सरकारों की लॉन्ग-टर्म पॉलिटिकल विज़न को दिखाता है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की भूमिका को याद किया, जिनके समय में इस प्रोजेक्ट को पहली मंज़ूरी मिली थी। अडानी ने सीएम विजयन के लगातार सपोर्ट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी ग्रीनफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए पॉलिटिकल क्लैरिटी और स्ट्रॉन्ग एडमिनिस्ट्रेशन बेहद जरूरी होता है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पार्टियों का साथ मिलना एक बड़ा प्लस रहा, जिससे निवेशकों को केरल की लॉन्ग-टर्म इकॉनॉमिक प्रायोरिटीज़ पर भरोसा मिला।
परफॉर्मेंस में भी फास्टेस्ट
करण अडानी के मुताबिक, विझिंजम सिर्फ 15 महीनों में 1मिलियन टीईयू हैंडल करने वाला भारत का सबसे तेज़ बंदरगाह बन गया है। इस अचीवमेंट ने केरल को ग्लोबल शिपिंग मैप पर मजबूती से खड़ा कर दिया है।
फेज़-२ के बाद बिग लीप
दूसरे चरण के बाद पोर्ट की क्षमता 1 मिलियन TEU से बढ़कर 5.7 मिलियन TEU (2029 तक) हो जाएगी। पूरा होने पर पूरा होने पर विझिंजम भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा ट्रांसशिपमेंट पोर्ट और देश के सबसे टेक्नोलॉजिकल एडवांस्ड पोर्ट्स में शामिल होगा।
नॉट जस्ट ए पोर्ट, नेशनल पावर
अडानी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं, बल्कि नेशनल कैपेबिलिटी का एक्सपेंशन है। विझिंजम फ्यूचर इंडियन पोर्ट्स के लिए टेक्नोलॉजी, एफिशिएंसी और स्केल का मॉडल बनेगा। उन्होंने इसे कोऑपरेटिव फेडरलिज़्म का बेहतरीन उदाहरण बताया, जो केंद्र सरकार के पोर्ट-लेड इकॉनॉमिक डेवलपमेंट विज़न से पूरी तरह मेल खाता है।
अडानी बोले- थैंक यू केरल
अपने भाषण के अंत में अडानी ने केरल सरकार, केंद्र, सभी राजनीतिक दलों और तिरुवनंतपुरम व केरल के लोगों का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि अडानी ग्रुप अपनी सभी कमिटमेंट्स पूरी करेगा।












Click it and Unblock the Notifications