Vistara flight: बेंगलुरु से आ रहा प्लेन Goa Airport पर नहीं उतर सका, जानिए बड़ी वजह

Stray dog on Goa Airport runway: विस्तारा फ्लाइट गोवा एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड किए किए बिना ही वापस बेंगलुरु के लिए रवाना हो गई। हालांकि हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने तमाम कोशिशें की लेकिन अंत में उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

गोवा एयरपोर्ट पर इस हफ्ते सोमवार को बिना लैंड किए विस्तारा की एक फ्लाइट वापस लौट गई। एक्स पर एक पोस्ट में विस्तारा ने इसको लेकर स्थिति स्पष्ट की। विस्तारा ने कहा, "गोवा हवाई अड्डे (Goa airport)के रनवे पर प्रतिबंध के कारण बेंगलुरु से गोवा उड़ान संख्या यूके881 (Flight UK881) को बेंगलुरु के लिए वापस रवाना कर दी गई।"

Stray dog on Goa Airport runway

विस्तारा की फ्लाइट प्रभावित होने को लेकर गोवा एयरपोर्ट के निदेशक एसवीटी धन्नजय राव ने पीटीआई को बताया कि डाबोलिम हवाईअड्डे के रनवे पर एक आवारा कुत्ता दिखाई दिया। ऐसे में पायलट को कुछ देर रुकने के लिए कहा गया, लेकिन फ्लाइट वापस बेंगलुरू के लिए लौट गई।

वहीं सूत्रों के मुताबिक, विस्तारा की उड़ान यूके 881 सोमवार दोपहर 12.55 बजे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई और 3.05 बजे वापस लौटी। जिसके बाद फिर से एयलाइंस कंपनी विस्तारी की फ्लाइट UK881 ने शाम 4.55 बजे बेंगलुरु से फिर उड़ान भरी थी और वो 6.15 बजे गोवा पहुंची।

गोवा एयरपोर्ट के निदेशक एसवीटी धन्नजय राव ने कहा कि कभी-कभी रनवे पर आवारा कुत्ते के घुसने की घटनाएं होती हैं लेकिन ग्राउंड स्टाफ द्वारा क्षेत्र को तुरंत क्लियर किया जाता है। राव ने कहा कि पिछले डेढ़ साल के मेरे कार्यकाल में यह पहली ऐसी घटना है, जब आवारा कुत्ते के रनवे पर होने की वजह से कोई फ्लाइट वापस लौटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+