Vistara-Air India Merger: 3 सितंबर से बंद हो जाएगी एयर इंडिया की बुकिंग, विस्तार के साथ हो रहा मर्जर
air india vistara merger latest news: एयर इंडिया और विस्तार के मर्जर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जल्द ही, एयर इंडिया और विस्तार के मर्जर के लिए सिंगापुर एयरलाइंस को एफडीआई के लिए भारत सरकार से मंजूरी मिल गई है।
इस बात की घोषणा शुक्रवार 30 अगस्त को सिंगापुर एयरलाइंस ने की है। सिंगापुर एयरलाइंस विस्तारा के साथ विलय के बाद एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी। इस समझौते के इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिंगापुर एयरलाइंस ने कहा कि 3 सितंबर 2024 से, 11 नवंबर 2024 23:59 बजे के बाद की यात्रा के लिए उड़ानें बुकिंग के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। उसके बाद सभी उड़ानें एयर इंडिया द्वारा संचालित की जाएंगी।
बताया कि अब एयर इंडिया के टिकट विस्तारा के माध्यम से बुक किया जा सकता है। इतना ही नहीं, एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा समूह के पास है और विस्तारा का स्वामित्व टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस दोनों के पास है।
टाटा के पास 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि सिंगापुर एयरलाइंस के पास 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एयर इंडिया और विस्तारा के बीच विलय की प्रक्रिया इस साल के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है।
एक बार विलय पूरा हो जाने पर, सिंगापुर एयरलाइंस के पास नई विलय वाली इकाई में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। इस विलय की घोषणा पहले नवंबर 2022 में की गई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने जून में विलय को मंजूरी दे दी थी।
मार्च में, सिंगापुर के प्रतिस्पर्धा नियामक CCCS ने प्रस्तावित सौदे के लिए सशर्त मंजूरी दी थी। इससे पहले सितंबर 2023 में इस सौदे को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से कुछ शर्तों के साथ मंजूरी मिल गई थी।












Click it and Unblock the Notifications