भारत में दो दिन ज्यादा क्यों रुके अमेरिकी विदेश मंत्री कैरी!
नई दिल्ली। जॉन कैरी संभवतः दुनिया के इकलौते ऐसे विदेश मंत्री हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा यात्रा की है।

अमेरिकी विदेश मंत्री कैरी अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के लिए दो और दिन रुक गए। जबकि एक अमेरिकी विदेश मंत्री के लिए यह स्वाभाविक बात नहीं है। कैरी ने यह समय खरीददारी,डिप्लोमेसी और आराम करने में बिताया।
फरवरी 2013 से अब तक कैरी 88 देशों की यात्रा कर चुके हैं। अब तक वो 12,41,724 मील का सफर 532 दिनों में कर चुके हैं। इसमें भारत का सफर भी शामिल है।
बुधवार को होने वाले थे रवाना
अधिकारियों के अनुसार कैरी बुधवार को भारत से रवाना होने वाले थे लेकिन सीरिया पर अमेरिका और रूस के डील को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनसे चीन में होने वाले जी-20 समिट ने शामिल होने के लिए कहा।
वहीं रूसी राष्ट्रपति ब्लादमीर पुतिन से जी-20 समिट के मौके पर ओबामा मिल सकते हैं।
साथ ही जॉन कैरी भी अपने रूसी समकक्ष सेरगई लोवरोव से मिलकर डिप्लोमेसी की बातें कर सकते हैं। जी-20 समिट में सेरगई के भी मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी है वजह
कैरी के 2 और दिन भारत में रुकने को लेकर इस बात की भी चर्चा है कि ओबामा से कुछ अन्य वैश्विक नेताओं ने द्विपक्षीय बातचीत के लिए कहा है कि क्योंकि ओबामा के कार्यकाल का यह आखिरी जी-20 समिट है।
बताया जा रहा है कि कैरी ने बुधवार को अपने समक्ष सेरगई से फोन पर बात भी की। सूत्रों ने कहा कि वाशिंगटन और दूसरे देशों की राजधानी के बीच इन जो दिनों के दौरान कई फोन कॉल किए गए।

जिप्ट के राष्ट्रपति अबदेल फताह अल-सीसी अपने तीन दिवसीय यात्रा के लिए भारत आए और कैरी उनसे सबसे पहले मिले। सूत्रों के अनुसार उन्होंने द्विपक्षीय वार्ता सीरिया, लिबिया औ मध्यपूर्व में शांति पर बात की।












Click it and Unblock the Notifications