अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे का देशव्यापी विरोध होगा
रांची। गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि के रूप में भारत आ रहे हैं। लेकिन उनके इस दौरे का अभी से विरोध होने लगा है। माकपा नेता वृंदा करात ने कहा कि ओबामा का देश भर में विरोध होगा।

करात ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कोयले का निजीकरण करके प्राइवेट कंपनियों को इसकी खुली छूट देना चाहती है। उन्होंने कहा कि कोयला ट्रेड यूनियनों की हड़ताल सरकार के विरोध में ऐतिहासिक हड़ताल रही है।
करात ने कहा कि केंद्र सरकार जमीन अधिग्रहण का नया अध्यादेश लाकर पूरी तरह से मजदूरों के खिलाफ काम कर रही है। इस अध्यादेश से मजदूरों की जमीन निजी कंपनियां हड़प लेंगी। करात ने कहा कि मोदी ने पटना में आदिवासियों को भरोसा दिया था कि उनकी एक इंच भी जमीन उनसे नहीं ली जाएगी।
झारखंड़ का चुनाव जीतने के बाद मोदी सरकार ने अपना फैसला बदल दिया। केंद्र सरकार अध्यादेश लाकर किसानों की जमीन हड़पने के लिए कारोबारियों को खुली छूट देने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications