बीजेपी विधायक विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी बने कर्नाटक विधानसभा के नए स्पीकर
बेंगलुरु। विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को कर्नाटक विधानसभा का नया अध्यक्ष चुना गया है। सोमवार को कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन सरकार के गिरने के बाद रमेश कुमार के पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने मंगलवार अपना नामांकन दाखिल किया था। बुधवार को बीजेपी विधायक विश्वेश्वर हेगड़े को निर्विरोध विधानसभा का स्पीकर निर्वाचित किया गया है। दरअसल उनके अलावा किसी और प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था।

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा सरकार के विश्वासमत हासिल करने के बाद स्पीकर केआर रमेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही नए स्पीकर के नाम को लेकर अटकलें जारी थीं। मंगलवार को जब कगेरी ने कर्नाटक विधानसभा के सदस्य एम के विशालाक्षी को अपना नामांकन सौंपा उस समय मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और भाजपा नेता गोविंद करजोल, आर अशोक, जगदीश शेट्टार, के एस ईश्वरप्पा और एस सुरेश कुमार मौजूद थे।
दरअसल मंगलवार सुबह तक स्पीकर पद की दौड़ में बीजेपी के वरिष्ठ नेता केजी बोपैया का नाम सबसे आगे था। सीएम येदियुरप्पा भी बोपैया के ही पक्ष में थे लेकिन पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने अंतिम समय में फैसला बदलते हुए बोपैया की जगह कागेरी को उम्मीदवार बना दिया। बोपैया को स्पीकर ना बनाने के पीछे की वजह उनका 2010 का बतौर स्पीकर का कार्यकाल माना जाता है। उन पर 2010 में येदियुरप्पा सरकार को बचाने के लिए स्पीकर रहते हुए उन पर संवैधानिक नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा था। उनकी नकारात्मक छवि थी। जिसके चलते पार्टी ने उन्हें इस पद के लिए फिर नहीं चुना।
कागेरी अंकोला निर्वाचन क्षेत्र से छह बार के विधायक हैं। वह पहली बार 1994 में विधानसभा सीट के लिए चुने गए थे। कागेरी राजनीति में आने से पहले संघ परिवार के छात्र संगठन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सक्रिय सदस्य थे। राज्य सरकार में उन्होंने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया है। कागेरी का सभी पार्टियों से बेहतर संबंध भी है।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications