क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए बीजेपी अध्यक्ष

Google Oneindia News

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मंगलवार को कई राज्यों के संगठनों में अहम बदलवा किये हैं। दिल्ली के बाद पार्टी ने छत्तीसगढ़ और मणिपुर में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की सहमति के बाद दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उनके नाम का ऐलान किया है। पूर्व सांसद साय को केंद्रीय संगठन और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का करीबी माना जाता है।

Vishnu Deo Sai appointed Chhattisgarh BJP chief and S Tikendra Singh as State cheif of Manipur

विष्णुदेव साय पहले भी छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यह तीसरा मौका है जब पार्टी ने एक बार फिर उनको छत्तीसगढ़ का बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले साय 2006 से 2009 और फिर 2009 ने 2013 तक राज्य में पार्टी की कमान संभाल चुके हैं। उनकी नियुक्ति अगले विधानसभा चुनावों तक के लिए की गई है। उनको राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का करीबी भी बताया जाता है। विष्णुदेव साय 16वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे।

जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के एक छोटे से गांव बगिया में एक किसान परिवार से ताल्कुल रखने वाले विष्णुदेव साय अपने शुरुआती दिनों में आरएसएस के कार्यकर्ता रहे। उन्होंने अपने राजनीति सफर की शुरुआत पंचायत चुनाव से की थी। इसके बाद उन्होंने केन्द्रीय मंत्री तक का सफर तय किया। उन्होनें रायगढ़ लोकसभा में 20 साल तक एकछत्र राज किया। कांग्रेस के वरिष्ठ व दिग्गज कहे जाने वाले नेता भी इस अपराजेय सांसद को रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से बाहर नहीं निकाल सके।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने एस टिकेंद्र सिंह को मणिपुर का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी ने दिल्ली में आदेश गुप्ता को दिल्ली भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह मनोज तिवारी की जगह लेंगे। आदेश गुप्ता नॉर्थ एमसीडी के पूर्व मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में काउंसलर हैं।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए गए मनोज तिवारी, इस दिग्गज नेता को मिली जिम्मेदारीदिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए गए मनोज तिवारी, इस दिग्गज नेता को मिली जिम्मेदारी

Comments
English summary
Vishnu Deo Sai appointed Chhattisgarh BJP chief and S Tikendra Singh as State cheif of Manipur
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X