Vishakhapattanam की फार्मा यूनिट में धमाका, दो लोगों की मौत की आशंका
आंध्र प्रदेश के Vishakhapattanam में फार्मा यूनिट में धमाके की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार ब्लास्ट में दो लोगों की मौत की आशंका है।रिपोर्ट के अनुसार, घटना विशाखापत्तनम के बाहरी इलाके में अनाकापल्ले जिले की है।
धमाके के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया कि अचुतापुरम स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) में सहिथी फार्मा इकाई में रिएक्टर विस्फोट में दो लोगों के मारे जाने की आशंका है।

कई श्रमिकों के घायल होने की आशंका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनाकापल्ली जिले के अच्युतापुरम विशेष आर्थिक क्षेत्र में धमाका शुक्रवार दोपहर 12-1 बजे के बीच हुआ। दो लोगों की मौत की आशंका के अलावा कई श्रमिकों के घायल होने की भी आशंका है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इस खबर के अनुसार, कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। इलाके में धुएं का गहरा गुबार है।
एसपी ने बताई ग्राउंड रिपोर्ट
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अनकापल्ली मुरली कृष्णा के अनुसार, आग अचानक रिएक्टर विस्फोट के कारण लगी। जिला अग्निशमन अधिकारी, लक्ष्मण राव ने एएनआई को बताया कि आठ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और चार अन्य रास्ते में हैं।
वाईजैग की खबरों पर नजर रखने वाली- दीवाईजैग डॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार धमाके के बाद आसपास के निवासियों में दहशत फैल गई। धमाका फार्मास्युटिकल यूनिट के भीतर दो रिएक्टरों में हुआ।
विस्फोट के बाद भीषण आग लगने के साथ-साथ से बहुत तेज आवाज भी हुई। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में दावा किया गया है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आग की चपेट में पूरा परिसर आ गया।
आकाश में धुएं का गुबार देखा गया। विस्फोट के बाद घटनास्थल और आसपास मौजूद श्रमिक आतंकित होकर भागने लगे। इस रिपोर्ट के अनुसार दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई।
विस्फोट के सटीक कारणों का पता नहीं लगा है। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि अत्यधिक दबाव के कारण रिएक्टर क्षतिग्रस्त हो गए थे। अग्निशमन दल में शामिल फायरफाइटर्स को भीषण आग से निपटने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
मंत्री ने मैनेजमेंट से मांगी रिपोर्ट
स्थानीय निवासी प्रशासन की तरफ से हालात पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। मंत्री गुडिवाडा अमरनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और विस्फोट की परिस्थितियों के बारे में कंपनी के प्रबंधन से रिपोर्ट मांगी ।
आसपास के क्षेत्रों को लेकर सुरक्षा चिंता गहराने लगी है। रिएक्टर में धमाके के कारण पर्यावरणीय और स्वास्थ्य खतरे की आशंका का आकलन किया जा रहा है। आग पर काबू और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में करने के प्रयास जारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications