सहवाग ने अचानक दिखीं 'सासु मां' को लेकर ट्वीट किया ऐसा VIDEO, हंसते-हंसते होंगे लोटपोट

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों चीन का एक वीडियो बहुत तेजी से पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पति पत्नी की सेवा करता दिख रहा है। लेकिन बीच में जैसे ही पति की मम्मी आती है। इसके बाद दोनों पति-पत्नी जैसे रिएक्ट करते हैं वह देखकर आप लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। आपको बता दें कि सहवाग मजेदार ट्वीट की वजह से लोगों में खासे लोकप्रिय हैं। वीडियो 2016 के आसपास का बताया जा रहा है।

6 सेकेंड़ के इस वीडियो को देखकर हो जाएंगे लोटपोट

6 सेकेंड़ के इस वीडियो को देखकर हो जाएंगे लोटपोट

वीरेंद्र सहवाग कमेंट्री बॉक्स में अपने वन लाइनर के लिए जितने मशहूर हैं, उससे कहीं ज्यादा लोग उनके ट्वीट्स को फॉलो करते हैं। उनके ट्वीट्स बेहद मजेदार रहते हैं और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। सहवाग ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'जब घर में अचानक से आ जाए आपकी सास।' 6 सेकेंड के इस वीडियो में पति पत्नी के पैर धो रहा है। पत्नी बैठकर आनंद ले रही होती है। उसी वक्त लड़के की मां कमरे में आ जाती है। मां को देख लड़का घबरा जाता है। पति-पत्नी चालाकी दिखाते हुए लड़की टब से पैर हटाती है और लड़का टब में अपनी सिर डाल लेता है और लड़की उसका सिर धोने लगती है।

सहवाग से यूजर्स ने पूछे मजेदार सवाल

सहवाग से यूजर्स ने पूछे मजेदार सवाल

जब वीरेंद्र सहवाग ने इसे ट्विटर पर पोस्ट किया तो यूर्जस सहवाग से ही मजेदार सवाल पूछने लगे। सहवाग से समीर नाम के यूजर्स ने लिखा, सर सबका यही हाल है......आपका क्या है? तो वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर्स मोहित धवन ने लिखा कि, चेहरे बदले हुए है, ये तो आप आरती भाभी के साथ हो। यहीं नहीं कई यूजर्स ने उनसे पूछा कि क्या आप कभी ऐसी स्थिति में फंसे हो ?

इस वीडियों को सहवाग 'वीरू के फंडे' वेब सीरीज में कर सकते हैं शामिल

आपको बता दें कि, सहवाग के ट्विटर पर 17.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर इस तरह के मजेदार वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। यही नहीं कई राष्ट्रीय मुद्दों, आम जनता के मसलों, यहां तक कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर भी बेबाक राय रखते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वीरेंद्र इसे अपना वेब सीरीज वीरू के फंडे में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें सहवाग अपने कुछ दोस्तों के साथ रोजाना की जिंदगी में सामने आने वाली दिक्कतों का सामना करने और हालात से निपटने की सलाह देते नजर आए थे। सीरीज में सहवाग ने अपने फैन्स को बीवी को खुश रखने के फन्डे भी बताए और उसकी तुलना क्रिकेट के अंपयार से भी कर डाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+