'अगर DDCA भ्रष्ट होता तो विराट कोहली टेस्ट कैप्टन नहीं होते'
नई दिल्ली। डीडीसीए मामले को लेकर इन दिनों आप पार्टी और बीजेपी से निस्कासित चल रहे कीर्ति आजाद ने मोर्चा खोला हुआ है लेकिन इसी बीच असोसिएशन के प्रेजिडेंट चेतन चौहान ने एक खरा बयान देकर सबको चौंका दिया है।
चेतन चौहान ने कहा कि अगर वाकई में DDCA भ्रष्ट होता तो आज विराट कोहली कैप्टन नहीं होते हैं। डीडीसीए को लेकर अरविंद केजरीवाल ने जो आरोप लगाये हैं वो सरासर गलत है और अब इसका जवाब वो केजरीवाल से कोर्ट में लेंगे क्योंकि चौहान भी जेटली की तरह केजरीवाल पर मानहानि का केस करने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने दिल्ली की स्टेट टीम के सिलेक्शन प्रोसेस में अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं और उनका कहना है कि यह सबकुछ अरूण जेटली के अध्यक्ष रहते हुए हुआ है इसलिए जेटली को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।















Click it and Unblock the Notifications