मैदान के बाहर इस क्रिकेटर की वाइफ दे रही है विरोट कोहली को चुनौती
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम की सिफारिश खेल रत्न पुरस्कार के लिए की गई है। बीसीसीआई ने विराट का नाम बढ़ाया है, लेकिन विराट को इसके लिए बड़ी चुनौती मिल रही है टीम के ही एक खिलाड़ी की पत्नी से। जी हां टीम इंडिया के खिलाड़ी की पत्नी विराट को कड़ी टक्कर दे रही है।

विराट को देश के इस शीर्ष खेल पुरस्कार के लिए स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से सबसे बड़ी चुनौती मिलेगी। दरअसल राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के लिए दीपिका के नाम की भी सिफारिश की गई है। आपको बता दें कि दीपिका क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी हैं।
उन्हें क्रिकेट जरा सा भी पंसद नहीं है। अपने पति को छोड़कर उन्हें कोई क्रिकेटर भी पसंद नहीं। स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के अलावा निशानेबाज जीतू राय, गोल्फर अनिर्बान लाहिरी तथा एथलीट टिंटू लुका की चुनौती का सामना करना होगा।
आपको बता दें कि दीपिका दिनेश कार्तिक की दूसरी पत्नी है। दीपिका की मां भी क्रिकेट खिलाड़ी रह चुकी हैं। लुक्स की वजह से दीपिका की तुलना टेनिस सनसनी मारिया शारापोवा से की जाती थी। महज 24 साल की उम्र में ही दीपिका ने स्क्वॉश में बड़ा मुकाम हासिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications